Delhi News: अलीपुर मार्केट में लगी भीषण आग, सात लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर के मेन मार्केट दयाल बाजार में गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर तलाशी अभियान जारी है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 22 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि अलीपुर के दयाल मार्केट में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। भीषण आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग मार्केट में इधर-उधर भागने लगे। घटना स्थल पर तलाशी अभियान जोरों से चलाया जा रहा है।

भीषण आग में जान-माल का काफी नुकसान
दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। लेकिन आग लगने से बाजार में काफी नुकसान हुआ है। सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग किन कारणों से लगी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस भीषण आग में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
लोहे का पाइप उखड़कर कार और स्कूटी पर गिरा
वहीं, दूसरी तरफ आज शाम दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर हादसा हो गया। हादसे में एक लोग घायल हो गए। लोहे का पाइप उखड़कर एक कार और स्कूटी पर गिर गया। हादसे में एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Dehradun news: खड़ी बस में लगी आग, देखते-देखते बन गई आग का गोला, मची अफरा तफरी












Click it and Unblock the Notifications