मस्जिद के जीर्णोद्धार के समय निकला मंदिर जैसा ढांचा, विश्व हिंदू परिषद ने कहा- रोक दें काम
मंगलौर। अरब सागर से सटे दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में मंगलुरु (मंगलौर) की मस्जिद के नवीनीकरण कार्य के दौरान उसमें हिंदू मंदिर जैसे वास्तुशिल्प पत्थर मिले। जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं को मिली तो वे वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि, मंगलुरु के बाहरी इलाके में खड़ी एक पुरानी मस्जिद के नीचे मंदिर जैसा का ढांचा खड़ा है, जिसके बाद कहा जाने लगा कि यहां एक हिंदू मंदिर था।

यहां मस्जिद में मिला ढांचा मंदिर है?
मस्जिद की जगह मंदिर की बातें होने लगीं। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि, उक्त मस्जिद के नवीनीकरण का काम रोक दिया जाए और दस्तावेजों की पुष्टि होने तक यह रुका रहे। विहिप को लगता है कि, उक्त स्थान पर पहले मंदिर था, इसलिए मस्जिद के ढांचे में मंदिर के शिल्प-पत्थर दिख रहे हैं। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, मंगलुरु के बाहरी इलाके मलाली में जुमा मस्जिद में नवीनीकरण कार्य चल रहा था, उसी दौरान यह मामला सामने आया।

विश्व हिंदू परिषद ने रुकवाया काम
मंदिर जैसी संरचना मिलने पर बहुत से लोग अब सुझाव दे रहे हैं कि इस बात की प्रबल संभावना है कि वहां कभी कोई हिंदू मंदिर रहा है। इसी संभावना के चलते विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने जिला प्रशासन से दस्तावेजों की पुष्टि होने तक काम रोकने को कहा है। वहीं, मामले पर दक्षिण कन्नड़ आयुक्तालय का बयान भी आया है, जिसने आदेश दिया है कि अगले आदेश जारी होने तक संरचना यथावत रहेगी। आयुक्तालय की ओर से कहा गया कि, प्रशासन भूमि अभिलेखों की जांच कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

प्रशासन ने कहा- अभी स्थिति यथावत रहेगी
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त राजेंद्र केवी ने कहा, "मुझे इस मुद्दे के बारे में क्षेत्र के अधिकारियों और पुलिस विभाग से जानकारी मिली है। जिला प्रशासन पुराने भूमि अभिलेखों और स्वामित्व विवरण के संबंध में प्रविष्टियों को देख रहा है। इस बारे में हम विभाग और वक्फ बोर्ड दोनों से रिपोर्ट लेंगे।, "

लोग शांति बनाए रखें, हम जांच कर रहे
अधिकारी ने कहा कि दावों की वैधता की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम बहुत जल्द उचित निर्णय लेंगे। तब तक मैंने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है और लोगों से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने का अनुरोध किया है। मैं लोगों से कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने का अनुरोध कर रहा हूं।"
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications