आखिर कैसे CM की कुर्सी की छोड़ डिप्टी CM पद के लिए राजी हुए डीके शिवकुमार?
Karnataka Siddaramaiah DK Shivakumar News: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।

Karnataka Siddaramaiah VS DK Shivakumar: कांग्रेस ने आखिरकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सौदा कर लिया है, जिसमें सिद्धारमैया टॉप पर हैं और राज्य के पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार दूसरे नंबर पर। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और वहीं डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होने वाला है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर आखिरकर कर्नाटक चुनाव के नतीजों के तीन दिनों बाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सहमति से ये फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी आज 18 मई को अधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकती है।
तीन दिनों से ज्यादा समय तक, कर्नाटक सीएम कौन होगा...इसपर कांग्रेस पार्टी का विचार-विमर्श चला। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बीच बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। जिसमें ये समाधान निकाला गया। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद थे।
सिद्धारमैया के सहयोगियों के हवाले से पहले ही ये खबर आ गई थी कि वो सीएम बनेंगे, इसपर पूरे दिन 17 मई को काफी ड्रामा हुआ। एक वीडियो में देखा गया कि राहुल गांधी, सिद्धारमैया को उनकी कार तक ले जा रहे थे और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूछ रहे थे। सिद्धारमैया के खेमे में खुशी का माहौल है। समर्थकों के आतिशबाजी, नाचने और नारे लगाने के साथ, सोशल मीडिया पर जश्न के वीडियो भी वायरल हुए।
दोनों नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली में रुके हुए हैं और फैसले की अधिकारिक घोषणा होने पर कांग्रेस पार्टी उन्हें एक साथ प्रोजेक्ट करना चाह सकती है। पार्टी के एक सदस्य ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों गुटों के बीच आम सहमति हो और दोनों समुदायों के नेताओं के बीच कोई नाराजगी न हो। इसके बाद ही हम घोषणा करेंगे।"
सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बुधवार (17 मई) सुबह राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। उसके बाद वह खड़गे से भी उनके आवास पर अलग-अलग मिले। ये बैठक लगभग 2 घंटे चली। इस दौरान दोपहर का भोजन और अन्य नेताओं के साथ बातचीत भी हुई।
शिवकुमार ने शाम को फिर से रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की, जिसके बाद कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारी देर रात मिले। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वीडियो के जरिए इस बैठक में शामिल हुए। ये प्रक्रिया का अंतिम चरण मालूम होता है। देर रात सिद्धारमैया पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला से मिलने गए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शिवकुमार को पार्टी नेतृत्व के मन को स्वीकार करने और सरकार का हिस्सा बनने के लिए सहमत होने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिद्धारमैया प्रमुख होंगे। हालांकि रोटेशनल सीएम का प्रस्ताव भी एक विकल्प है, लेकिन जाहिर तौर पर शिवकुमार पहले दो साल का शॉट लेने पर जोर दे रहे हैं, जिसमें पहले दो साल के लिए वह सीएम बनना चाहते हैं। जो नेतृत्व को मंजूर नहीं है।
कांग्रेस पार्टी डीके शिवकुमार को अच्छे विभागों के साथ डिप्टी सीएम बनने और राज्य प्रमुख के रूप में जारी रखने के प्रस्ताव पर तैयार है। यह कहा गया था कि प्रस्तावों में से एक यह भी था कि सिद्धारमैया पहले तीन सालों के लिए मुख्यमंत्री बने और फिर पीसीसी प्रमुख बने, जबकि शिवकुमार विभाजन अवधि के दूसरे भाग के लिए कार्यभार संभालेंगे। जो डीके शिवकुमार को मंजूर नहीं था। हालांकि बुधवार की बैठक में शिवकुमार ने कांग्रेस को अपनी सहमति दे दी है।
इसी बीच कांग्रेस ने चल रहे विचार-विमर्श पर भ्रामक धारणा बनाने के लिए "बीजेपी की फर्जी खबरों की फैक्ट्री" पर भी निशाना साधा। रणदीप सुरजेवाला ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि शिवकुमार ने खड़गे के साथ अपनी बातचीत में, राजनीतिक नेता के रूप में सिद्धारमैया के पिछले रिकॉर्ड पर सवाल उठाया था और कहा था कि पार्टी 2018 में उनके नेतृत्व में हार गई थी। उन्होंने कहा, 'खबर निराधार और गलत है।'












Click it and Unblock the Notifications