Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डी के शिवकुमार

डी के शिवकुमार
डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (DK Shivkumar) कर्नाटक राज्य के कांग्रेस नेता हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 2023 में पार्टी का नेतृत्व किया और इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर 135 सीटें हासिल कीं। सिद्धारमैया को नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। शिवकुमार 1989 से विधायक रहे हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा, शहरी विकास इत्यादि विभागों को संभाला है। डीके शिवकुमार अपनी गतिशीलता के लिए जाने जाते हैं और कांग्रेस पार्टी के पावरहाउस हैं। वह कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा क्षेत्र के सदस्य हैं। उन पर शंथिनगर हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, अवैध खनन मामले सहित अन्य भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं।. .
By Rashmi | Saturday, May 20, 2023, 05:58:27 PM [IST]

डी के शिवकुमार जीवनी

डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (DK Shivkumar) कर्नाटक राज्य के कांग्रेस नेता हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 2023 में पार्टी का नेतृत्व किया और इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर 135 सीटें हासिल कीं। सिद्धारमैया को नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। शिवकुमार 1989 से विधायक रहे हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा, शहरी विकास इत्यादि विभागों को संभाला है। डीके शिवकुमार अपनी गतिशीलता के लिए जाने जाते हैं और कांग्रेस पार्टी के पावरहाउस हैं। वह कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा क्षेत्र के सदस्य हैं। उन पर शंथिनगर हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, अवैध खनन मामले सहित अन्य भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं।

और पढ़ें

डी के शिवकुमार निजी जीवन

पूरा नाम डी के शिवकुमार
जन्म स्थान डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा
पार्टी का नाम Indian National Congress
शिक्षा परास्‍नातक
व्यवसाय राजनेता/ शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम केम्पेगौड़ा
माता का नाम गौरम्मा
जीवनसाथी का नाम उषा शिवकुमार
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहिणी, शिक्षाविद्
संतान 1 पुत्र 2 पुत्री
धर्म हिंदू

डी के शिवकुमार शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
N/A
सम्पत्ति
N/A
उत्तरदायित्व
N/A

डी के शिवकुमार के बारे में रोचक जानकारी

शिवकुमार कर्नाटक के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक है। 2018 चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय, उन्होंने 2013 के चुनाव से ├óΓÇÜ┬╣600 करोड़ से अधिक की वृद्धि, ├óΓÇÜ┬╣840 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की। 3साल तक उनके माता-पिता के कोई बच्चे नहीं थे इसलिये वे शिवधप्पा मंदिर गए और एक बच्चे के लिये भगवान शिव से प्रार्थना की।जिसके बाद उन्हे एक लड़के की प्राप्ति हुई और उन्होने उसका नाम भगवान के नाम पर रखा। वह अपने कॉलेज के दिनों में छात्र संघ के सचिव चुने गए थे।वह पढ़ाई के अलावा खेलों में भी सक्रिय थे। वह स्कूल के खेलों में कैप्टन की भूमिका निभाते थे और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने एक स्पोर्ट टीम बनायी थी।

डी के शिवकुमार का राजनीतिक जीवन

  • 2023: 20 मई 2023 को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2018 : 2018 राज्य चुनाव में उन्हें कनकपुरा से फिर निर्वाचित किया गया और सिंचाई और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाया गया।
  • 2013 : 2013 से 2018 तक उन्हें साथनुर के एक विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया था और फिर उन्हें श्री सिद्धारमैया सरकार में ऊर्जा मंत्रालय दिया गया।
  • 2004 : उन्होंने फिर से विधानसभा चुनावों में साथनूर से चुनाव जीत लिया।
  • 2002 : 2002 में फिर से उन्हें शहरी विकास मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया और कर्नाटक राज्य टाउन प्लानिंग बोर्ड का अध्यक्ष भी बन गया।
  • 1999 : उन्होंने राज्यसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने के लिए एस एम कृष्णा को विश्वास दिलाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई और अपना पूरा समर्थन दिया और विधानसभा चुनावों में 139 सीटों के साथ एक नाबाद विजेता के रूप में उभेर।
  • 1991 : जब श्री वीरेंद्र पाटिल अपने बीमार स्वास्थ्य के कारण मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना चाहते थे तो उन्होंने श्री एस बंगाराप्पा को उत्तराधिकारी के रूप में निर्वाचित करने में इन्होंने समर्थन दिया था।उन्हें 1991-1992 तक जेल मंत्री (जेलों के राज्य मंत्री, गृह रक्षक) के रूप में चुना गया था।
  • 1989 : वह बैंगलोर ग्रामीण जिला पंचायत के सदस्य के रूप में चुने गए और बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा की गई छेड़छाड़ और षड्यंत्र को रोक दिया और 1989 में कांग्रेस के टिकट से इंकार कर दिया।
  • 1987 : उन्होंने साथनूर विधानसभा क्षेत्र के एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 27 साल की उम्र में विधायक के रूप में चुने गए।
  • 1985 : उन्हें जनता पार्टी के वरिष्ट राजनेता श्री एचडी देवगौड़ा के खिलाफ साथनूर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। वह बहुत कम वोटों से हारे थे।

पूर्व इतिहास

  • 80 के दशक में: श्री जगद्गुरु रेणकाचार्य कॉलेज, बेंगलुरू से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूर से राजनीति विज्ञान में परास्नातकोत्तर की डिग्री ली।
  • 70 के दशक में: उन्होने एसएसएलसी विद्यावर्तक बैंगलुरू से पूरा किया। पीयूसी हैदाराबाद कर्नाटक एजुकेशन सोसायटी से पूरा किया।

डी के शिवकुमार की उपलब्धिया‍ँ

वह स्वर्गीय मुख्यमंत्री श्री बंगारप्पा के नेतृत्ववाली सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बने। उन्होंने होमगार्ड और जेलों के गृह विभाग के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। कैबिनेट उपसमिति अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने राजीव गांधी युवा शक्ति संगठन, रैलियों में सक्रिय होने, युवाओं को ग्रामीण विकास और सामाजिक कार्य करने के लिए सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने केआर बाजार फ्लाईओवर के निर्माण सहित कर्नाटक के अंडरपास और फ्लाईओवर की योजना बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। 2013-2018 तक उन्होंने कर्नाटक में ऊर्जा मंत्रालय को संभाला, जो लंबे समय से डोल्रम में था। डीकेएस ने पवागडा, तुम्कर में भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र भी शुरू किया है।बेल्लारी और बिहार चुनावों जैसे कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय चुनावों में जीत दिलाने में उनकी भागीदारी और रणनीति बहुत मूल्यवान है।पार्टी को एकजुट करके गुजरात में अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव जीताने में उनकी भूमिका को लेकर कांग्रेस ने खूूब सराहना की थी।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+