राजस्थान के बाद इस राज्य में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता को बड़ी राहत

बेंगलुरु। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से देश में हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार को भी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। मोदी सरकार अब तक तेल की कीमतों पर लगाम लगाने में विफल रही है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने राज्य की जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सीएम कुमारस्वामी ने कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपए की कटौती करने का ऐलान किया है।

कर्नाटक सरकार ने दी बड़ी राहत

कर्नाटक सरकार ने दी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस ऐलान के बाद कर्नाटक में पेट्रोल 82.59 रु प्रति लीटर बिकेगा जबकि डीजल 73.91 रु प्रति लीटर मिलेगा। इसके पहले राज्य में पेट्रोल 84.59 रु प्रति लीटर बिक रहा था तो वहीं,डीजल 75.91 रु प्रति लीटर बिक रहा था। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

राजस्थान सरकार ने भी दी थी राहत

इसके पहले राजस्थान सरकार ने भी तेल पर वैट में चार फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। राज्य में इसकी वजह से तेल के दामों में करीब ढाई रुपए की कमी आई है। बता दें कि विपक्ष बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर रहा है, लेकिन इसका कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है और लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा जारी है।

तेल के दाम ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें

तेल के दाम ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें

तेल की कीमतों के बढ़ने के कारण आमजनता त्रस्त है तो वहीं, इसको लेकर सियासत भी जारी है। कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद भी बुलाया था लेकिन बावजूद इसके जनता को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें: तमाम विरोध, चेतावनी सरकार पर बेअसर, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+