तमाम विरोध, चेतावनी सरकार पर बेअसर, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Recommended Video

    Petrol Price बढ़कर 90 Rupees के पार, Public परेशान , Public Opinion | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का अनवरत सिलसिला जारी है, सरकार पूरी तरह से पेट्रोल पदार्थों की कीमतों पर लगाम लगाने में विफल रही है। आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे तो डीजल में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद पेट्रोल की कीम 82.06 रुपए प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 76.33 रूपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

    मुंबई में भी बढ़ी कीमतें

    मुंबई में भी बढ़ी कीमतें

    वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे तो डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यहां नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 89.44 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो डीजल की कीमत 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम लोगों का भी गुस्सा सरकार पर फूटने लगा है। कीमतों को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की जानी चाहिए।

    विपक्ष हमलावर

    विपक्ष हमलावर

    गौर करने वाली बात यह है कि विपक्ष भी बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को लगातार घेर रहा है, लेकिन इसका तेल कंपनियों पर कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है और लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में भारत बंद का 10 सितंबर को ऐलान किया था। इस बंद के दौरान लोगों ने सड़क पर बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया था, कई जगहों पर छिटपुट हिंसाएं भी हुई थीं।

    रामदेव भी सरकार के खिलाफ

    रामदेव भी सरकार के खिलाफ

    गौर करने वाली बाात यह है कि बढ़ती कीमतों के खिलाफ खुद भाजपा समर्थक योग गुरू रामदेव ने कहा था कि मोदी सरकार को ये महंगाई कम करनी होगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये महंगाई कम नहीं हुई तो इस महंगाई की आग उन्‍हें ले डूबेगी। साथ ही रामदेव ने कहा कि 2019 में मोदी सरकार का प्रचार नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार 2019 से पहले तेल के दाम घटा लें, वरना भाजपा की मुश्किल में आ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+