कर्नाटक सरकार ने थिएटर खोलने की दी अनुमति, अब नाइट कर्फ्यू भी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू
बेंगलुरु, जुलाई 18। कर्नाटक सरकार ने कोविड 19 से संबंधित पाबंदियों में ढिलाई की घोषणा की है। रविवार को सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, सरकार ने थिएटर और मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही नाइट कर्फ्यू के समय में भी एक घंटे की कटौती की है। अब कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। ये आदेश 19 जुलाई से लागू होगा।

26 जुलाई से खुलेंगे शिक्षण संस्थान
इसके अलावा सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी जैसे हायर शिक्षण संस्थानों को 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दे दी है। रविवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हुई एक मीटिंग में ये निर्णय लिए गए।
सरकार की गाइडलाइन के बाद क्या खुला और क्या रहेगा बंद?
- सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोल दिया जाएगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखना होगा।
- नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
- 26 जुलाई से कॉलेज और शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे।
27 अप्रैल को कर्नाटक में लगे थे प्रतिबंध
Recommended Video
आपको बता दें कि कर्नाटक में कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए 27 अप्रैल से प्रतिलंब लगा दिए थे। इन प्रतिबंधों को 10 मई को सख्ती के साथ लागू कर दिया था। 5 मई को राज्य में कोरोना के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। ये वो समय था, जब कर्नाटक में कोरोना संक्रमण बेकाबू था। हालांकि उसके बाद से मामलों में कमी हुई है। 14 जून से पहली अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications