कर्नाटक में अपने विधायकों को बचानें में जुटे कांग्रेस-जेडीएस, ट्विटर ने लिए मजे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में बहुमत परीक्षण के लिए गवर्नर के फैसले को पलटते हुए भाजपा को शनिवार शाम चार बजे का समय दिया है। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने बड़ा फैसला देते हुए हुए येदुरप्पा से शनिवार को चार बजे सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। इससे पहले राज्य के गवर्नर ने भाजपा को 15 दिन का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया था, जिसे कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। भाजपा के वकील कल बहुमत परीक्षण कराने के पक्ष में नहीं थे लेकिन कोर्ट ने इसे नहीं माना और साफ कहा कि कल चार बजे सदन में बहुमत साबित करिए।

भारतीय जनता पार्टी के येदुरप्पा ने गुरुवार को सीएम पद की शपथ जरूर ले ली है लेकिन उनके पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस और जेडीएस से कुछ विधायक टूटे तभी येदुरप्पा की सरकार बनेगी नहीं तो उन्हें जाना होगा। कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी बातें की जा रही हैं। जेडीएस और कांग्रेस लगातार अपने विधायकों को यहां से वहां ले जा रहे हैं ताकि उनको भाजपा के संपर्क में आने से बचा सकें। इस सब पर ट्विटर पर भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications