Chandranath Rath Murder: 'फर्जी नेम प्लेट, तीन दिन तक रेकी लेकिन हमलवार फरार', रथ केस के 10 बड़े अपडेट

Chandranath Rath: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या से पूरे बंगाल को हिलाकर रख दिया है। बुधवार रात हुई यह वारदात पेशेवर हत्यारों ने अंजाम दी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस अटैक से पहले हमलावरों ने 3-4 दिन तक इलाके की रेकी की थी। मुख्य हमलावार अभी भी फरार है।

भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि उसने ही रथ की हत्या करवाई है तो वहीं सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को खुद कहा कि' मैने ममता बनर्जी को चुनाव में हराया है इसलिए चंद्रनाथ को मारा गया।'

Chandranath Rath Murder

आइए जानते हैं कि इस केस में अभी तक क्या-क्या सामने आया है और इस मामले के 10 बड़े अपडेट क्या हैं?

  • 41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ पर मोटरसाइकिल पर सवार शूटरों ने सामने की खिड़की से Glock 47X पिस्तौल से फायरिंग की।
  • '50 सेकंड का ऑपरेशन' में 10 राउंड गोलियां चलीं।
  • चंद्रनाथ रथ के सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • इस हमले में चंद्रनाथ रथ का ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी घायल हुआ जो कि आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • चंद्रनाथ रथ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि न गोली लगने और अत्यधिक रक्तस्राव से महत्वपूर्ण अंगों के विफल होने से उनकी मौत हुई है।
  • हमलावरों जिस मोटरसाइकिल पर आए थे उसका नंबर प्लेट फर्जी पाया गया है।
  • इस मामले में वारदात में इस्तेमाल हुई एक कार भी जब्त की गई है।
  • डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा कि उन्हें मौका ए वारदात से जिंदा गोला-बारूद बरामद भी मिला है।
  • भाजपा के आरोपों को नकारते हुए टीएमसी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
  • पश्चिम बंगाल के Chandipur में सुवेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारे लगे।

चंद्रनाथ रथ के करीबी और भाजपा नेता शंकर घोष ने क्या कहा?

सिलीगुड़ी से BJP के विजयी उम्मीदवार शंकर घोष, जो चंद्र की हत्या के समय उनसे फ़ोन पर बात कर रहे थे, ने कहा कि ' मैं 5 साल तक MLA रहा, इसलिए मेरी उनसे जान-पहचान तभी हुई जब वह MLA बने। साथ काम करते-करते एक रिश्ता बन जाता है, मैंने भी उनसे बात की थी। मैं हॉस्टल से कन्वेंशन सेंटर जा रहा था, हम रात करीब 10 बजे फ़ोन पर बात कर रहे थे।'

बातचीत के बीच मुझे 2-3 आवाज़ें सुनाई दीं: शंकर घोष

बातचीत के बीच मुझे 2-3 आवाज़ें सुनाई दीं, लेकिन वे लोगों की आवाज़ें थीं, गोलियों या वैसी कोई आवाज़ नहीं। मुझे लगा कि शायद कोई क्रॉस-कनेक्शन हो गया है या कुछ और। मैंने कॉल काट दिया और उन्हें दोबारा फ़ोन किया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। फिर मैंने उन्हें मैसेज किया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया। फिर, जब मैंने दोबारा फ़ोन किया, तो एक आदमी ने मेरा फ़ोन उठाया और मुझे बताया कि चंद्र को गोली मार दी गई है। हम सभी चुनौती के लिए तैयार हैं जिस तरह से बंगाल में हत्या हो रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बंद करना पड़ेगा और मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार बनने के बाद ये हमारी प्राथमिकता में रहेगा।'

यह पढ़ें: Chandranath Rath Murder: 'कल दो बजे तक तो हम साथ ही थे',कहकर रो पड़ा चंद्रनाथ का भाई, कलेजा चीर देगा ये Video
यह पढ़ें: Chandranath Rath Murder: 'कल दो बजे तक तो हम साथ ही थे',कहकर रो पड़ा चंद्रनाथ का भाई, कलेजा चीर देगा ये Video
यह पढ़ें: Chandranath Rath कौन थे? कभी मां का था TMC से गहरा नाता, 7 साल पहले बेटे ने थामा BJP के सुवेंदु का साथ
यह पढ़ें: Chandranath Rath कौन थे? कभी मां का था TMC से गहरा नाता, 7 साल पहले बेटे ने थामा BJP के सुवेंदु का साथ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+