Karnataka floor test: ये हैं सरकार के वो 19 विधायक जो आज नहीं पहुंचे विधानसभा
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजनीति के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार को आज फ्लोर टेस्ट से गुजरना है, ऐसे में अगर सीएम एचडी कुमारस्वामी विधानसभा में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए तो राज्य की मौजूदा सरकार गिर सकती है, हालांकि, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन फ्लोर टेस्ट में पास होने का दावा कर रहा है, उसका कहना है कि उनके पास बहुतम का आंकड़ा है इसलिए सरकार बचाने को लेकर वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला दिया कि सत्ताधारी गठबंधन के भविष्य के फैसले के लिए बागी विधायकों को विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता ऐसे में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार कैसे अपना बहुमत साबित करती है, इसी पर पूरे देश की निगाहें हैं।

इस बीच 19 विधायक आज विधानसभा में नहीं पहुंचे हैं, साफ है कि अगर आज ही विश्वास मत पर वोटिंग होती है तो कुमारस्वामी सरकार के लिए संकट बढ़ सकता है, जो विधायक आज सदन से नदारद हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- बैराठी बसवराज
- मुनिरत्न
- एसटी सोमशेखर
- रमेश जारकीहोली
- रोशन बेग
- श्रीमंत पाटिल
- आनंद सिंह
- येदियुरप्पा ने किया जीत का दावा, कहा-हमारे पास 105 विधायक
- बी नागेंद्र
- आर शंकर
- के गोपालैया
- नारायण गौड़ा
- एमटीबी नागराज
- बीसी पाटिल
- एच विश्वनाथ
- महेश कुम्हारहल्ली
- प्रताप गौड़ा पाटिल
- डॉ. सुधाकर
- शिवराम हेब्बार
- एन महेश












Click it and Unblock the Notifications