#KarnatakaFloorTest: येदियुरप्पा ने किया जीत का दावा, कहा-हमारे पास 105 विधायक

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजनीति के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार को आज फ्लोर टेस्ट से गुजरना है, ऐसे में अगर सीएम एचडी कुमारस्वामी विधानसभा में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए तो राज्य की मौजूदा सरकार गिर सकती है, हालांकि, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन फ्लोर टेस्ट में पास होने का दावा कर रहा है,उसका कहना है कि उनके पास बहुतम का आंकड़ा है इसलिए सरकार बचाने को लेकर वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

येदियुरप्पा ने किया जीत का दावा, कहा-हमारे पास 105 विधायक

इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज सुबह विधानसभा पहुंचकर मीडिया से कहा कि हम 101 प्रतिशत आश्वस्त हैं, वो 100 से कम हैं और हमारे पास 105 विधायक हैं, इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी हार तय है, थोड़ी देर बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा का गणित

कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन सरकार के पक्ष में 118 विधायक थे, यह संख्या बहुमत के लिए जरूरी 113 से पांच ज्यादा थी, इसमें कांग्रेस के 79 विधायक (विधानसभा अध्यक्ष सहित), जेडीएस के 37 और तीन अन्य विधायक शामिल रहे हैं, तीन अन्य विधायकों में एक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से, एक कर्नाटक प्रग्न्यवंथा जनता पार्टी (केपीजेपी) से और एक निर्दलीय विधायक है, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 105 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+