DK शिवकुमार के साथ जीत का जश्न मना रहा दूसरा चेहरा कौन?
कर्नाटक में कांग्रेस एक बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ चुकी है। रूझान और परिणामों के आंकड़ों को मिलाकर राज्य में कांग्रेस को 135 के करीब सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में पार्टी नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक में एक बार फिर से कांग्रेस भाजपा को हटाकर सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का दावा सच साबित होता दिखा रहा है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव में रुझान जैसे- जैसे परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं कांग्रेस के नेताओं का उत्साह बढता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जश्न मना रहे हैं। ऐसे में उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उनके साथ एक और चेहरा दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं राजस्थान कांग्रेस चीफ से साथ दिख रहा ये दूसरा चेहरा कौन है?
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।'
यह भी पढ़ें: 'मेरे पिता ही बनेंगे कर्नाटक के सीएम', शुरुआती रुझानों पर बोले सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र
कांग्रेस की जीत को डीके शिवकुमार ने अखंड कर्नाटक की जीत बताया और कहा कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इसका फैसला पार्टी करेगी। रुझानों में कांग्रेस की जीत के स्पष्ट संकेत मिलने के पर डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ तस्वीर में दिख रहा चेहरा कोई और नहीं बल्कि उनके भाई डीके सुरेश हैं। दोने भाई कर्नाटक कांग्रेस की जीत पर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक राज्य की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 135 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जबकि बीजेप महज 64 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के सभी दिग्गज नेता व पदाधिकारी जश्न में डूबे हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: '...हां मैं आज अजेय हूं', कर्नाटक के रूझानों पर राहुल गांधी की 'दबंग' छवि के साथ कांग्रेस का ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications