'...हां मैं आज अजेय हूं', कर्नाटक के रूझानों पर राहुल गांधी की 'दबंग' छवि के साथ कांग्रेस का ट्वीट
पिछले साल गुजरात, हिमाचल,पंजाब के बाद 2023 में हुए त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के कर्नाटक चुनाव किसी संजीवनी से कम नहीं है। ऐसे में पार्टी का उत्साह चरम पर है।

Congress on Karnataka Election 2023 Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रूझानों को लेकर कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा है। वर्ष 2022 में पंजाब में सत्ता गंवाने के बाद उत्तराखंड और इस साल हुए पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस को विफलता ही हाथ लगी थी। वहीं अब कर्नाटक चुनाव के रूझानों को आधार पर कांग्रेस की अजेय बढ़त का दावा किया जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। रुझानों के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं इस बार बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ली गई तस्वीरों को साझा कर कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने दल की सरकार बनने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: 'मेरे पिता ही बनेंगे कर्नाटक के सीएम', शुरुआती रुझानों पर बोले सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र
ऐसे में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। रूझानों का कांग्रेस बेहतर स्थिति देख कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में लिखा, "मैं अजेय हूं, मुझे बहुत भरोसा है हां, मैं आज अजेय हूं।"
I'm invincible
I'm so confident
Yeah, I'm unstoppable today 🔥 pic.twitter.com/WCfUqpNoIl
— Congress (@INCIndia) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रूझानों के आधार पर भाजपा के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है। कांग्रेस को अजेय बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में कर्नाटक कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। कर्नाटक के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पिता सिद्दारमैया ही कर्नाटक के अगले सीएम होंगे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 'हाथ' की बल्ले-बल्ले, सीटों से लेकर वोट शेयर तक बीजेपी से आगे निकली कांग्रेस, जानिए आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications