'मेरे पिता ही बनेंगे कर्नाटक के सीएम', शुरुआती रुझानों पर बोले सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले आए रुझानों को देखते हुए कांग्रेस में काफी उत्साह है। पूर्व सीएम सिद्दारमैया के बेटे यातींद्र सिद्धारमैया ने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है।

Yathindra Siddaramaiah on karnataka election results 2023: कर्नाटक में मतगणना जारी है। रूझान तेजी से अपडेट हो रहे हैं। राज्य की सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं ओर कार्यकर्तओं में खासा उत्साह दिख रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया शुरूआती रुझानों को देख काफी उत्साहित दिखे।
यतींद्र सिद्धारमैया ने दावा किया कि कर्नाटक का अगला सीएम उनके पिता सिद्धारमैया ही होंगे। यतींद्र ने कहा, "कर्नाटक के हित में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे। मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।"
शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर पूर्व सीएम के बेटे व कांग्रेस के नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "एक बेटे के रूप में निश्चित रूप से मैं उन्हें एक मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। लेकिन राज्य के निवासी के रूप में उनके पिछले शासन में बहुत अच्छा शासन था। इस बार भी, अगर वह मुख्यमंत्री बनेंगे और भाजपा शासन में चाहे कितना भी भ्रष्टाचार और कुशासन हो सब खत्म होगा।"
यह भी पढ़ें: Karnataka Assembly Election Counting के बीच जाखू हनुमानजी मंदिर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि "कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और कर्नाटक में सरकार बनेगी। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा और उनके पिता वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े अंतर से जीतेंगे।
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव के रूझानों में कांग्रेस पहले नंबर पर है। जबकि भाजपा दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है। कर्नाटक भाजपा से डेढ़ गुने से भी अधिक सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। शुरूआती रुझान एग्जिट पोल के नतीजों से इतर नहीं है।
दरअसल, 10 मई को मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई थी, जिसमें कुछ ने कांग्रेस को बहुमत के साथ सत्ता में लौटते हुए दिखाया था।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत मोदी की हार तय है: जयराम रमेश












Click it and Unblock the Notifications