Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने प्रचार में छाया ऑस्‍कर विनिंग 'नाटू नाटू' गाने का रीमिक्स, देखें VIDEO

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में वोटरों को साधने के लिए नाटू नाटू गाने का रीमिक्‍स वीडियो जारी किया है। जिसके जरिए अपनी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है।

Naatu Naatu song

कर्नाट‍क विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वोटरों को साधने के लिए नेता घर-घर में जाकर संपर्क साध रहे हैं। वहीं कर्नाटक की सत्‍तारुढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्‍मीदवारों की सूची नहीं जारी की है, लेकिन चुनाव प्रचार के लिए ऐसा वीडियो जारी किया है जो वोटरों को बहुत लुभा रहा है।

दरअसल, भाजपा ने तेलुगु फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर विजेता गाने नाटू नाटू गाने का रीमिक्स जारी किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उसमें गिनाया है।

डबल इंजन की सरकार की गिनाई उपल‍ब्धियां

बस इस गाने में मूल नातु नातु गाने के शब्द मोदी मोदी के साथ बदल दिया गया है। इस वीडियो में सरकार के प्रोजेक्‍ट, कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करते हुए बोम्‍मई और भाजपा सरकार की उपल‍ब्धियों के गिनाया गया ।

नाटू-नाटू गाने के डांस स्‍टेप की है नकल

भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए इस वीडियो में लोग मशहूर नाटू नाटू गाने के डांस स्टेप की भी नकल करते नजर आ रहे हैं।

कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस है ये वीडियो

इस गाने में बीते तीन वर्षों में किए गए भाजपा के कार्यो को दिखाया गया है। जिसमें शिवमोग्गा एयरपोर्ट, बेंगलुरू- मैसूर एक्सप्रेसवे, मेट्रो लाइनों और राज्य में भाजपा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने वीडियो शेयर किया

उन्‍होंने लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन भाजपा कर्नाटक सरकार का प्रयास जो एक अद्भुत गीत @BJYM के माध्यम से कर्नाटक में विकास उत्सव को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। ये बहुत ही सराहनीय है।

पहले कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में कर चुकी है ये प्रयोग

यार रहे ये पहला मौका नहीं है जब किसीराजनीतिक दल ने अपने चुनाव प्रचार के लिए ऑस्कर अवार्ड से सम्‍मानित किसी गाने का इस्‍तेमाल अपने प्रचार के लिए किया है। 2009 में जब स्लम डॉग मिलियनेयर फिल्‍म के गाने 'जय हो' ने ऑस्कर मिला था तब भी कांग्रेस पार्टी ने भी इस गाने 'जय हो कांग्रेस' में रीमिक्स किया और लोकसभा चुनाव के दौरान इसे अपने चुनाव प्रचार गीत के तौर पर इस्‍तेमाल किया था। हालांकि, बाद में पार्टी ने अपने चुनाव अभियान से इसे हटा भी किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+