कर्नाटक: ऑन माइक ने फिर कराई कांग्रेस की फजीहत, BJP ने लिया आड़े हाथ
बेंगलुरु, 24 नवंबर। कांग्रेस नेताओं द्वारा अनजाने में ऑन माइक की वजह से गपशप को लेकर फिर से पार्टी की फजीहत हुई है। पिछले महीने कर्नाटक कांग्रेस की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं जब दो नेताओं को राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार द्वारा कथित भ्रष्टाचार के बारे में बात करते सुना गया। अब एक बार फिर कर्नाटक से ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ ले लिया है। सामने आया वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 31 अक्टूबर का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हुई थी लेकिन मंच पर लगा माइक ऑन था, जिसके चलते उनकी बातें रिकॉर्ड हो गईं। इसमें सिद्धारमैया, शिवकुमार से देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के बारे में पूछते हैं, जो मंच पर नजर नहीं आती। इस वीडियो पर अब बीजेपी नेता रेणुकाचार्या ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बातचीत का वीडियो शेयर कर कहा कि कांग्रेस के नेता बीजेपी के डर से सरदार बल्लभ भाई को श्रद्धांजलि देने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र और कर्नाटक में आगामी MLC द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट
Recommended Video
दरअसल, सिद्धारमैया ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर का जिक्र इसलिए किया क्योंकि उनका जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। हालांकि पटेल का जन्म इंदिरा की मौत से एक सदी पहले हुआ था। माइक पर सिद्धारमैया इस बात से चिंतित हैं कि (सरदार पटेल की फोटो न होने से बीजेपी इसका मुद्दा बना सकती है। सिद्धारमैया कहते हैं, 'हम कभी भी (सरदार पटेल की) फोटो नहीं रखते हैं।' कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी की ओर से की जाने वाली आलोचना पर चिंता जताते हैं। तब शिवकुमार अपने कर्मचारियों को सरदार पटेल का चित्र भी लगाने का निर्देश देते हैं। दोनों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पता ही नहीं कि माइक ऑन है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications