FIFA World Cup 2026: चेन्नई के पूर्व स्टार खिलाड़ी का बड़ा धमाका! कोलंबिया की वर्ल्ड कप टीम में मिली जगह

FIFA World Cup 2026: इंडियन सुपर लीग (ISL) और भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। चेन्नईयन एफसी (Chennaiyin FC) के पूर्व स्टार स्ट्राइकर स्टीवन मेंडोजा को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोलंबिया के 55 सदस्यीय प्रारंभिक (प्रिलिमिनरी) स्क्वॉड में जगह मिली है। चेन्नई के लिए खेलते हुए भारतीय मैदानों पर अपनी रफ्तार और गोल करने की क्षमता से फैंस का दिल जीतने वाले मेंडोजा अब फुटबॉल के सबसे बड़े लीग फीफा में अपना जलवा बिखेरने की रेस में शामिल हो गए हैं।

ब्राजील के क्लब से खेलते हैं मेंडोजा, चेन्नई के लिए दागे थे 13 गोल (FIFA World Cup 2026)

कोलंबिया के इस फॉरवर्ड खिलाड़ी का भारत से बेहद खास और सफल नाता रहा है। उन्होंने आईएसएल में चेन्नई की टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 13 गोल दागे थे। मौजूदा समय में 34 वर्षीय मेंडोजा ब्राजील के घरेलू फुटबॉल सर्किट में एथलेटिको परानाएंस (Athletico Paranaense) क्लब के लिए खेल रहे हैं, जो ब्राजील के दूसरे डिवीजन का हिस्सा है। ब्राजील में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए कोलंबियाई चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्व कप की शुरुआती टीम में जगह दी है।

FIFA World Cup 2026 1

रोड्रिग्ज और डियाज भी टीम में शामिल

कोलंबिया की इस टीम में विश्व फुटबॉल के कई बड़े और स्थापित नाम शामिल हैं। मेंडोजा को जिन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ चुना गया है। साल 2014 के ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर (गोल्डन बूट विजेता) जेम्स रोड्रिग्ज अभी अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) में मिनेसोटा यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। जर्मनी के दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख के स्टार फॉरवर्ड लुइस डियाज पर भी फैंस की नजरें रहेगी।

ग्रुप-K में है कोलंबिया, 17 जून को पहला मुकाबला

टीम में अनुभवी गोलकीपर डेविड ओस्पिना, डेनियल मुनोज़, डेविंसन सांचेज़, येरी मीना, येरसन मोस्केरा और जेफरसन लेर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में खेल चुके हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोलंबिया को ग्रुप-K में रखा गया है। इस ग्रुप में कोलंबिया के साथ पुर्तगाल, डीआर कांगो और उज्बेकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में कोलंबिया अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैक्सिको सिटी में होने वाले मुकाबले से करेगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोलंबिया को ग्रुप-K में रखा गया है। इस ग्रुप में कोलंबिया के साथ पुर्तगाल, डीआर कांगो और उज्बेकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में कोलंबिया अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैक्सिको सिटी में होने वाले मुकाबले से करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+