महाराष्ट्र और कर्नाटक में आगामी MLC द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट
नई दिल्ली, 22 नवंबर। महाराष्ट्र और कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पार्टी ने महाराष्ट्र की 2 और कर्नाटक की 17 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही इन चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

कर्नाटक में कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट
कर्नाटक के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए कोडागू से डॉक्टर मंतर गौड़ा, दक्षिण कन्नड़ से मंजूनाथ भंडारी, चिकमागालूर से गायत्री शांतेगौड़ा, शिमोगा से आर प्रसन्ना कुमार, धारावाड़ से सलीम अहमद, बेलगावी से चन्नाराजा बासवाराज, गुलबर्गा से शिवानंदा पाटिल, चित्रदुर्गा से बी सोमाशेखर, मैसूर से डॉक्टर थिम्मई, हसन से एम शंकर, उत्तर कन्नड़ा से भिमन्ना नायक, बेलारी से केसी कोन्डायह, बैंग्लोर रूरल से एस रवि, मांड्या से एमजी गोली गौड़ा, रायचूर से श्री सारना गौड़ा, तुमकुर से आर राजेंद्र, बीजापुर से सुनील गौड़ा पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं महाराष्ट्र में कोल्हापुर से सतेज उर्फ बंटी डी पाटिल को टिकट दिया है। वहीं धूले नंदरबार से गौरव देवेंद्रलाल वानी को टिकट मिला है।
आपको बता दें कि 2 दिन पहले बीजेपी ने भी इन दोनों राज्यों में होने वाले विधान परिषद द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। महाराष्ट्र में कोल्हापुर से हारने वाले अमल महादेवराव महादिक को बीजेपी ने टिकट दिया था। वहीं महादिक 2019 के विधानसभा चुनाव में गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल के भतीजे ऋतुराज पाटिल से हार गए थे। वहीं, धुले-सह-नंदुरबार सीट से अमरीश रसिकलाल पटेल को एक और मौका दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications