Petrol Diesel Price Pakistan: भारत में 10 दिन में 3 बार बढ़े दाम, तो पाकिस्तान में क्यों सस्ता हो रहा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price Pakistan: भारत में पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, वहीं पड़ोसी Pakistan ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में कटौती कर दी है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल 6 रुपये और डीजल 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है। ऐसे समय में जब ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का दबाव पूरी दुनिया पर है, तब पाकिस्तान में दाम कम होना चर्चा का विषय बन गया है।

दूसरी तरफ भारत में लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पाकिस्तान कीमतें कैसे घटा पा रहा है जबकि भारत में दाम बढ़ रहे हैं।

Petrol Diesel Price Pakistan

पाकिस्तान में लगातार दूसरी बार राहत

Pakistan ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं। नई कीमतों के मुताबिक वहां पेट्रोल 403.78 पाकिस्तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल 402.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले हफ्ते भी सरकार ने करीब 5 रुपये की कटौती की थी। पाकिस्तान में सरकार हर शुक्रवार ईंधन की कीमतों की समीक्षा कर रही है। वहां तेल कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहा है क्योंकि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू दबाव दोनों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है।

ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Price Hike: तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल? देखें लिस्ट

पहले पाकिस्तान में भी हुई थी भारी बढ़ोतरी

हालांकि अभी कीमतें घट रही हैं, लेकिन कुछ महीने पहले पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर तक महंगे हो गए थे। ईरान-अमेरिका और इजरायल तनाव बढ़ने के बाद मार्च में वहां पेट्रोल-डीजल 55 रुपये प्रति लीटर तक महंगा किया गया था। अप्रैल में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। यानी पाकिस्तान पहले कीमतें तेजी से बढ़ा चुका है और अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़ी राहत मिलने पर दाम कम कर रहा है। इसके बावजूद वहां ईंधन अभी भी काफी महंगा बना हुआ है।

भारत में क्यों बढ़ रहे हैं दाम

India में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव का असर सीधे ईंधन कीमतों पर दिख रहा है। पिछले 10 दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल महंगा किया गया है। शनिवार को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा। इसके अलावा सीएनजी के दाम में भी इजाफा हुआ। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए होर्मुज स्ट्रेट और मिडिल ईस्ट तनाव जैसी घटनाओं का असर यहां जल्दी दिखता है।

ये भी पढ़ें: मसूरी की जगह लाहौर में ट्रेनिंग लेंगे Bangladesh के अधिकारी, LBSNAA से क्यों बनाई दूरी? भारत को कितना खतरा?

आम लोगों पर क्या असर पड़ रहा है

पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने के सामान, सब्जियां और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में लोग महंगाई से परेशान हैं। पाकिस्तान में राहत मिलने से वहां आम लोगों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि भारत में लगातार बढ़ती कीमतें मिडिल क्लास और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर दबाव बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दाम तय करेंगे कि राहत मिलेगी या महंगाई और बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+