Karnataka: 'हमारी भविष्यवाणी पूरी सटीक हुई', अपने आध्यात्मिक गुरु अजजय्या से मिलने जा रहे डीके शिवकुमार

DK Shivakumar Meet Spiritual Guru: डीके शिवकुमार आज अपने धर्मगुरु अजजय्या से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी भविष्यवाणी पूरी सटीक हुई। हमने 136 का लक्ष्य रखा था जिसमें से 135 सीट मिली है।

अपने आध्यात्मिक गुरु अजजय्या से मिलने जा रहे डीके शिवकुमार

DK Shivakumar Meet Spiritual Guru: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतिहास रच दिया है। 224 सदस्यीय सीट वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को करारी हार देते हुए कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। इस बीच रविवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मैं अपने आध्यात्मिक गुरु अजजय्या से मिलने नॉनविनकेरे जा रहा हूं।

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हमारी संख्या 136 होगी। हमें 135 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है। इससे पहले उन्होंने बीजेपी-जेडीएस के बीच होने वाले गठबंधन की अटकलों को भी खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक की जनता ने हमें यह आशीर्वाद दिया है।

कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए डीके शिवकुमार ने काफी मेहनत की थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जाने के बाद भी डीके शिवकुमार ने काफी मेहनत से कांग्रेस को मजबूत किया। इस जीत का श्रेय डीके शिवकुमार को जाता है। डीके शिवकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक को हरा दिया। साथ ही उन्होंने जता दिया कि उन्हें जीत से कोई रोक नहीं सकता है। डीके शिवकुमार 1989 से ही इस सीट से जीतते आ रहे हैं। राज्य में यह उनकी लगातार आठवीं जीत है।

कर्नाटक फतह के बाद अब कांग्रेस के सामने यह समस्या है कि अगल मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस के पास दो चेहरे मुख्य रूप से है। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार। हालांकि, डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया दोनों ने कहा कि पार्टी हाईकमान तय करेगा कि कौन कर्नाटक का मुख्यमंत्री होगा।

डीके शिवकुमार के एजुकेशन के बारे में बात करें तो myneta.info के मुताबिक वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से 2006 में पॉलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री हासिल की है। वो नेता के अलावा कृषि के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में खुद को बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है।

Recommended Video

    Karnataka Election Result 2023 | India की सबसे Richest Assembly कर्नाटक | वनइंडिया हिंदी

    सिद्धारमैया शारदा विलास लॉ कॉलेज से 1972 में एलएलबी (ग्रेजुएशन) की है। सिद्धारमैया कर्नाटक के दिग्गज नेता हैं, पहले वो जेडीएस में थे, लेकिन 2005 में उनका पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मतभेद हो गया। इस वजह से वो कांग्रेस में चले आए।

    यह भी पढ़ें- Congress victory in karnataka: जानिए डीके शिवकुमार क्‍यों माने जाते हैं कनकपुरा के Rock Star

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+