Congress victory in karnataka: जानिए डीके शिवकुमार क्‍यों माने जाते हैं कनकपुरा के Rock Star

Congress victory in karnataka: डीके शिवकुमाार ने कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार 8वीं बार जीत हासिल कर रिकार्ड कायम किया है।

dkshivkumar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को जो प्रचंड जीत मिली है उसमें बहुत बड़ा श्रेय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार को जाता है। जब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा डी के शिवकुमार अरेस्‍ट कर जेल में डाला गया था तब लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया था।

हालांकि जेल से रिहा होते ही वो अलग ही तेवर में नजर आए, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व ने डीके पर भरोसा जताया और उन्हें कर्नाटक में कांग्रेस प्रमुख के रूप में नियुक्‍त करते हुए पूरे प्रदेश के कांग्रेस की जिम्‍मेदारी दे दी। जिसके बाद डीके ने अपने तरीके से काम किया और पार्टी को मजबूत भी किया।

भाजपा के उम्‍मीदवार को जता दी थी ये बात

इस बार भाजपा ने खेल खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता व मंत्री आर. अशोक को अपना उम्मीदवार उतार कर भाजपा ने जताया कि अब डीके का जीतना उतना आसान नहीं होगा। हालांकि डीके शिवकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक को ये जता दिया कि उनको अपने क्षेत्र से जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।

कनकपुरा क्षेत्र में बमुश्किल प्रचार किया

आपको जानकार ताज्‍जुब होगा कि डीके शिवकुमार ने अपने कनकपुरा क्षेत्र में बमुश्किल प्रचार किया और राज्य के बाकी हिस्सों पर ध्यान केंद्रित किया। इससे पता चलता है कि विधानसभा क्षेत्र के वोटरों का डीके पर कितना भरोसा हैं। ये भरोसा वोटरों को ही नहीं बल्कि डीके को भी अपने क्षेत्र के वोटरों पर है। तभी वो अपनी जीत के लिए आश्‍वस्‍त होकर अन्‍य उम्‍मीदवारों के क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के लिए प्रचार किया।

डीके की ये लगातार आठवीं जीत है

डीके शिवकुमार 1989 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। राज्य में यह उनकी लगातार आठवीं जीत है। शिवकुमार ने जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिद्वंद्वी बी नागराजू को मिले 20,561 वोटों के मुकाबले 1,42,156 वोट हासिल किए।

2018 में इतने अधिक वोटों के अंतर से मिली थी डीके को जीत

वहींं न्‍यूूज एजेंसी पीटीआई की न्‍यूज के अनुसार ृभाजपा के आर अशोक 19,602 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे। इस साल उनकी जीत का अंतर वास्तव में 2018 की तुलना में बहुत अधिक था। 2018 में डीके शिवकुमार ने 79,909 मतों से जीत हासिल की थी।

परसीमन और इसके बाद लगातार डीके की है ये 8वीं जीत

याद रहे कनकपुरा सीट से शिवकुमार की यह तीसरी जीत है क्योंकि परिसीमन बाद 2008 में इस सीट का गठन किया गया था। इससे पहले उन्होंने सथानूर सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+