सभी सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें, कर्नाटक सरकार बना रही प्लान

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चाहते हैं कि सभी राज्य कर्मचारी अपने बच्चों को पढ़ने के लिए सरकारी स्कूलों में भेजें और वो इसे सभी राज्य कर्मचारियों के लिए अनिवार्य भी बनाना चाहते हैं। कर्नाटक के बेसिक शिक्षा मंत्री के मुताबिक, सरकार एक नीति बनाने की कोशिश कर रही है ताकि सरकारी स्कूलों में ए़डमिशन को बढ़ावा मिले।

ये भी पढ़ें: JDS-कांग्रेस में मतभेद के बीच राहुल से मिले कुमारस्वामी

Karnataka chief minister wants all state employees to send their children only to govt schools

एन महेश ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने को अनिवार्य बनाने से स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में वो कानून बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं और उन्होंने कहा कि वो इस मामले में कानून के जानकारों की सलाह ले रहे हैं ताकि सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की अवमानना न हो जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकारें बच्चों के स्कूल के चयन को लेकर मनमानी नहीं कर सकती है।

राज्य सरकार केडीए के 2017 की रिपोर्ट को आधार मानते हुए स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना चाहती है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि जो लोग सरकार से सैलरी लेते हैं उनको अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों में भेजना चाहिए। इसमें ये भी कहा गया था कि ऐसा नहीं करने वाले राज्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: BIMSTEC: पीएम मोदी के एक अहम फैसले पर चीन की नजर, जानें और सभी Facts

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+