शादी के तुरंत बाद दुल्हन को हुई उल्टी, पति ने करा डाला वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट, फिर क्या हुआ?
बेंगलुरू। बेंगलुरू में शादी के कुछ मिनटों के बाद एक दुल्हन की तबियत बिगड़ गई जिसके चलते उसे उल्टी होने लगी। लेकिन इतने भर से उसे पति को उसके गर्भवती होने का शक होने लगा और उसने दुल्हन का वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट करा डाला। ये सब कुछ उसने महिला से छुप कर कराया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने मामले को कोर्ट में ले जाकर पति पर उसपर शक करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : सुहागरात के दिन दूल्हे का मुंह देखते ही भाग गई दुल्हन, पुलिस ने पीछा करके जंगल से पकड़ा

मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी मुलाकात
काउंसलर अपर्णा पुरनेश द्वारा काउंसिलिंग के दौरान शख्स ने अपनी गलती को नहीं कबूला। काउंसिलिंग सेंटर के अनुसार शरत और रक्षा (बदले हुए नाम) दोनों ही एमबीए ग्रेजुएट हैं और उत्तरी कर्नाटक में रहते हैं और दोनों ही अच्छी कंपनियों में काम करते हैं। इनकी मुलाकात एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी कर ली। शादी के 15 दिन पहले रक्षा की मां की कैंसर से मौत हो गई। रक्षा इसके चलते काफी डिप्रेशन में चली गई जिससे शरत को लगा कि रक्षा शादी से खुश नहीं है। ऐसे में रक्षा में भावनात्मक सहायता के लिए अपने एक दोस्त से बात की तब भी शरत ने उसे गलत समझ लिया।

गैस के चलते रक्षा को हो गई उल्टी
शादी के दिन पेट में गैस हो जाने के चलते रक्षा के उल्टी हो गई तो शरत उसे तुरंत अस्पताल ले गया। लेकिन वहां जाकर रक्षा को एहसार हुआ कि असल में तो उसका प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद आगबबूला रक्षा शरत पर बरस पड़ी और वहां से निकल गई। इसके तीन महीने बाद शरत ने परिहार फैमिली काउंसिलिंग सेंटर का रुख किया और रक्षा की शिकायत की तो रक्षा को बुलाया गया। लेकिन काउंसिलिंग सेंटर रक्षा की कहानी सुनकर बुरी तरह चौंक गया।

छुपा कर कराया गया प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट
काउंसिलर अपर्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि रक्षा ने हमें बताया कि उसे नहीं पता था कि उसे प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट किया जा रहा है और उसने डीटेल पढ़े बिना हस्ताक्षर कर दिए। उन्हें टेस्ट के बारे में तभी पता चला जब वे लगभग पूरे हो चुके थे। रक्षा के अनुरोध पर, केंद्र ने शरत से इसपर सवाल किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें- KOTA : लीक से हटकर हुई यह शादी, समाज को दे गई शानदार संदेश












Click it and Unblock the Notifications