सुहागरात के दिन दूल्हे का मुंह देखते ही भाग गई दुल्हन, पुलिस ने पीछा करके जंगल से पकड़ा
Dholpur News, धौलपुर। सुहागरात के दिन दूल्हा सोता रह गया और दूल्हन भाग गई। एक बारगी तो मामला अजीब लग रहा है, मगर ऐसा राजस्थान के धौलपुर जिले में हुआ है। सगाई और शादी तक सब कुछ ठीक था। शादी सम्पन्न होने के बाद दुल्हा और दुल्हन घर भी आ गए थे।

सुहागरात को जब दूल्हे को कमरे में दुल्हन गायब मिली तो उसने परिजनों को जानकारी दी। इस बीच किसी ने धौलपुर जिले की सरमथुरा पुलिस को इत्तला कर दी। दुल्हन के भाग जाने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गांव सिद्धपुरा के जंगल से दुल्हन को पकड़ लिया।

दुल्हन 20 की दूल्हा 40 का
पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के बाद दुल्हन ने भाग जाने की जो कहानी बयां वो चौंकाने वाली है। 20 वर्षीय दुल्हन ने बताया कि उसकी शादी 40 साल के व्यक्ति से धोखे से करवाई गई है। वह शादी को तैयार नहीं थी। साथ ही युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके माता-पिता को दलालों ने झांसे में रखकर किसी और युवक की फोटो दिखाई थी जबकि शादी करने पर दूल्हे के अधेड़ होने का पता चलने पर वह भाग आई।

पत्नी की मौत के बाद की दूसरी शादी
दुल्हन की मानें तो उसकी जिस 40 वर्षीय व्यक्ति से शादी करवाई गई वह पहले से शादीशुदा है। उसके नौ माह का एक बेटा भी है। हालांकि पत्नी की मौत हो चुकी है। यूपी के सोनभद्र निवासी दलाल मंजू व दिनेश ने मेरे माता-पिता को लालच देकर मुझसे दोगुने उम्र के आदमी से मेरी शादी करवा दी, जो मुझे मंजूर नहीं।

शादी में सेहरे से ढक रखा था सिर
युवती की मानें तो दलाल उसे 14 मार्च को राजस्थान लेकर आए थे। 15 मार्च को उसकी शादी करवाई गई। शादी के दौरान ही उसे दूल्हे की उम्र को लेकर आशंका हो गई थी, मगर उसने सेहरे से अपना चेहरा ढक रखा था। इसलिए शादी के समय उसकी उम्र का अंदाजा नहीं हो पाया। ऐसे में सुहागरात के दिन उसका चेहरा देखने के बाद भाग जाने का फैसला लिया। दुल्हन को जंगल से पकड़े जाने के बाद उसे भरतपुर स्थित अपना घर भिजवा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications