कर्नाटक में सिद्धारमैया का वैसा ही हाल होगा जैसा गोरखपुर में कांग्रेस का हुआ था: CM योगी

बेंगलुरु। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में डेरा डाल लिया है। वह लगातार कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कर रहे हैं। वह अपने भाषणों में कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा कि मैं कर्नाटक को सिद्धारमैया के कुशासन से निजात दिलाने आए हैं। इस दौरान वे गोरखपुर में मिली हार पर भी बोले।

yogi

सिद्धारमैया के कुशासन के खिलाफ अपील करने आया हूं

सिद्धारमैया के कुशासन के खिलाफ अपील करने आया हूं

सीएम योगी ने इंडिया टुडे टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि, मैं राज्य की जनता को सिद्धारमैया के कुशासन के खिलाफ अपील करने आया हूं। मैं जिस समुदाय से आता हूं उस समुदाय के राज्य में काफी लोग रहते हैं। ऐसे में मेरा फर्ज है कि राज्य के लोगों के अराजकता, भ्रष्टाचार और कुशासन से बाहर निकालने में मदद करूं। राज्य को सुशासन और विकास की ओर ले जाने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस का हश्र गोरखपुर जैसा ही होगा

कांग्रेस का हश्र गोरखपुर जैसा ही होगा

गोरखपुर में मिली बीजेपी की हार पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि, राजनीति में हार-जीत का सिलसिला बना रहता है। हमने उपचुनावों में अच्छी तरह से मुकाबला किया। बीजेपी के उम्मीदवार के चुनाव के दौरान तबियत खराब हो गई थी। जिसके चलते वह चुनाव में पर्याप्त समय नहीं दे पाए। लेकिन कांग्रेस की तो वहां जमानत जब्त हो गई थी। सिद्धारमैया फिर भी खुशी मना रहे थे। कांग्रेस का यही हाल कर्नाटक में होने वाला है।

कर्नाटक में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं

कर्नाटक में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं

सीएम योगी ने कहा कि, जिन लोगों ने यूपी के छवि को खराब किया है, वह अब कर्नाटक की कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। मैंने एक साल में उत्तर प्रदेश की छवि को सुधारा है। हमारी सरकार को यूपी में अभी एक साल हुआ है। फिलहाल यूपी देश की टॉप तीन जीडीपी वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल हो गया है। वहीं कर्नाटक में किसानों की हालत बहुत ही खराब है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें: #KarnatakaElection: कांग्रेस ने हमसे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे: पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+