लाठी बजाने का करनाल SDM का कथित वीडियो वायरल, वरुण गांधी ने शेयर कर लिखी ये बात

नई दिल्ली, अगस्त 28। करनाल में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज वाली कार्रवाई का हर तरफ विरोध हो रहा है। आपको बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई में 15 से अधिक किसान घायल हो गए हैं। इस बीच करनाल के एसडीएम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुलिसकर्मियों को किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कई नेताओं ने अपनी टाइमलान से भी शेयर किया है। हालांकि वन इंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Recommended Video

    Haryana: किसानों का सिर फोड़ने का आदेश दे रहे Karnal के DM का कथित वीडियो वायरल | वनइंडिया हिंदी
    क्या है वीडियो में?

    क्या है वीडियो में?

    इस वीडियो को कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी और बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शेयर किया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करनाल के एसडीएम इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, "जो भी यहां से आगे जाने की कोशिश करे, उसका सिर फोड़ देना, इसमें कोई डाउट नहीं है, आपको किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। किसी भी हालत में इन्हें इस लाइन के आगे नहीं जाने देना है। डीएम कह रहे हैं कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। हम दो दिन से यहां ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से आगे एक बंदा नहीं जाना चाहिए। अगर कोई आगे जाता है तो उसका सिर फूटा हुआ होना चाहिए।"

    इन नेताओं ने वीडियो को किया शेयर

    इन नेताओं ने वीडियो को किया शेयर

    इस वीडियो को कांग्रेस नेता ने शेयर करते हुए कहा है कि तालिबान और इनमें क्या अंतर है? वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो एडिटेड होगा और (एस)डीएम ने ऐसा नहीं कहा होगा...वरना यह स्वीकार्य नहीं है कि लोकतांत्रिक देश में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाए।

    क्यों करनाल में किसानों पर बरसे पुलिस के डंडे

    क्यों करनाल में किसानों पर बरसे पुलिस के डंडे

    आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शनिवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्हें एक मीटिंग में शामिल होना था। सीएम समेत कई बीजेपी नेताओं का किसान संगठनों ने यहां विरोध किया। किसानों ने करनाल टोल प्लाजा पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसानों के इसी प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+