Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 56 इंच का सीना है तो जिनपिंग से खाली करवाओ कब्जे वाली जमीन

नई दिल्ली। भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आज औपचारिक मुलाकत कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हो रही इस मुलाकात पर पूरे विश्व की नजर है। इससे भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी को एक सलाह दी है।

kapil sibal said to modi show 56-inch chest get Xi Jinping to vacate occupied land

उन्होंने ट्वीट कर कहा, समय आ गया है कि पीएम मोदी अपनी 56 इंच की छाती दिखाएं और चीन के राष्ट्रपति की आंखों में आंखें डाल कर उनसे पाक अधिकृत कश्मीर में 5000 किलोमीटर की जमीन छोड़ने को कहें। उन्होंने आगे लिखा, शी जिनपिंग पाकिस्तान के अच्छे दोस्त हैं और वह अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन भी करते नजर आए हैं। ऐसे में पीएम मोदी को उनकी आंखों में आंखें डालकर पीओके में भारत की जमीन खाली करने को बोलना चाहिए। कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी को भी सलाह दिया कि वह जिनपिंग से कहें कि भारत में 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं है।

कपिल सिब्बल के इस ट्वीट को तंज के रूप में देखा जा रहा है जिसमें वह पीएम मोदी को अपनी 56 इंच की छाती दिखाने की चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, आप 56 इंच की छाती दिखाईये, या फिर हाथी के दांथ खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और वाली बात हो जाएगी। बता दें, कांग्रेस नेता शुरू से ही पीएम मोदी और भाजपा को लेकर ऐसे ट्वीट करते रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि, जब शी जिनपिंग ने कहा कि वह कश्मीर की हलत देख रहे हैं तो हमारे प्रधानमंत्री ने उनसे यह सवाल क्यों नहीं किया की चीन में भी लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

मोदी और जिनपिंग की वार्ता से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चीन से मांग की है कि वह आक्साई चिन क्षेत्र भारत को वापस करे। बता दें, आज यानी शुक्रवार को पीएम मोदी और शी जिनपिंग तमिलनाडु के महाबलिपुरम में वार्ता करेंगे। जिनपिंग चीन से रवाना हो चुकें है वह दोपहर तक चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। इस मुलाकात में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच कई मुद्दों पर बात हो सकती है साथ ही सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+