Pegasus: कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से की जांच की मांग, 'क्रोनोलॉजी' पर अमित शाह को दिया जवाब

कपिल सिब्बल बोले-सरकार ये बताए कि उसने पेगासस का इस्तेमाल किया है या नहीं,इसकी जांच बंद कमरे में होनी चाहिए

नई दिल्‍ली, 20 जुलाई। कांग्रेस लगातार पेगासस को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है। इस खबर के एक दिन कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने इस मामले पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि सच्चाई सामने नहीं आ रही है सरकार बताए कि Pegasus का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।

kapilsibbal

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इसके साथ ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इसकी जांच करनी चाहिए और कार्यवाही बंद कमरे में होनी चाहिए। संसद में एक श्वेत पत्र पेश किया जाना चाहिए और मंत्री को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि सरकार या किसी अन्य एजेंसी ने यहां पेगासस का इस्तेमाल किया है या नहीं। सिब्बल ने कहा सरकार डाटा प्रोटेक्शन की जगह डाटा कलेक्शन कर रही है।

कपिल सिब्बल ने कहा गृह मंत्री कालक्रम को समझने के लिए कह रहे हैं। मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आप कालक्रम को समझें क्योंकि 2017-2019 के बीच इसका (पेगासस) इस्तेमाल किया गया था। इस डेटा को ऐसी एजेंसी को लीक करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है जिसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा मंत्री सांसदों और देशवासियों को हकीकत नहीं बताना चाहते। यूनियन एचएम को बताना चाहिए कि उन्होंने इसका (पेगासस) उपयोग नहीं किया है, लेकिन न तो उन्होंने इसे स्वीकार किया और न ही इसे अस्वीकार किया। सवाल उठता है - किसने इसे सरकार के रूप में इस्तेमाल किया और इसकी एजेंसियों ने नहीं। सच्चाई सामने आनी चाहिए।

https://hindi.oneindia.com/photos/worlds-fittest-woman-tia-clair-toomey-reveal-fitness-tips-oi64923.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+