गर्मी का तांडव जारी, 46.4°C पहुंचा बांदा का तापमान, IMD ने इन राज्‍यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

देश के बड़े हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं, कई राज्यों में 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश सहित कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

IMD का इन राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट बरकरार है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Weather Alert

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शनिवार सुबह हल्‍की बारिश से कुछ देर राहत मिली, पर राजधानी में गर्मी का तनाव 28 मई तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को रिज स्टेशन पर अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बाद IMD ने दिल्ली के लिए 28 मई तक लू अलर्ट जारी किया है और अगले कई दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान लगाया है। आयानगर में 44.5 डिग्री, लोधी रोड व पालम में 44.3 डिग्री और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इस भीषण गर्मी से नई दिल्ली की संजय वन झील सूख रही है; इसके किनारों पर हजारों मृत मछलियां तैरती दिखीं।

उत्तर प्रदेश और मध्य भारत सबसे ज्यादा प्रभावित

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में गंभीर लू का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। बांदा में 46.4°C तक तापमान दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के सबसे उच्च स्तरों में से एक है। मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र भी भीषण गर्मी से प्रभावित हैं।

पंजाब में बदला गया स्कूल और दफ्तरों का समय

लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया है। 25 मई से सभी संस्थान सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे, ताकि लोगों को दोपहर की भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

दोपहर में घर से बाहर ना निकलने की दी सलाह

गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य विभागों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

पहाड़ी इलाकों में आंशिक राहत, बारिश के आसार

जहां मैदानी इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जैसे क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल सकती है।

Punjab Weather: पंजाब में मौसम का डबल अटैक! कहीं Heatwave का कहर, कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट
Punjab Weather: पंजाब में मौसम का डबल अटैक! कहीं Heatwave का कहर, कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+