Chand Mera Dil BO Collection Day 1: 'चांद मेरा दिल' की धीमी पर पक्की शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के युवा स्टार्स अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' आखिरकार 22 मई 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म लंबे समय से पोस्टपोन होती रही लेकिन अब दर्शकों को फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने को मिली है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी की हो रही तारीफ
हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और क्रिटिक्स की समीक्षा मिली-जुली रही लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई की है। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स के दमदार अभिनय की तारीफ की जा रही है।

chand mera dil box office

ओपनिंग डे पर 'चांद मेरा दिल' ने की कितनी कमाई

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 2.90 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। ये ओपनिंग लगभग 4944 शोज में हुई। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.39 करोड़ रुपये का रहा है।

Chand Mera Dil Review: सिर्फ लव स्टोरी नहीं, रिश्तों का आईना है, दिल को छू लेगी 'चांद मेरा दिल', पढ़ें रिव्यू
Chand Mera Dil Review: सिर्फ लव स्टोरी नहीं, रिश्तों का आईना है, दिल को छू लेगी 'चांद मेरा दिल', पढ़ें रिव्यू

-फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचा, खासकर युवा दर्शकों के बीच फ्रेश जोड़ी के तौर पर। फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत को देखते हुए विशेषज्ञों ने भविष्य के दिनों में इसके प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी है।

-दिलचस्प बात ये है कि 'चांद मेरा दिल' ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की हालिया रिलीज मूवी 'एक दिन' के शुरुआती आंकड़ों को मात दे दी है। फिल्म 'एक दिन' में जुनैद खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आई थीं।

-फिल्म 'एक दिन' ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तुलना से यह साफ होता है कि 'चांद मेरा दिल' ने कम चर्चित स्टार्स के बावजूद अच्छा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया और दर्शकों का उत्साह दिखाया।

अनन्या पांडे की पिछली फिल्म के मुकाबले प्रदर्शन धीमा

-अनन्या पांडे की पिछली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक रोमांटिक ड्रामा मूवी थी, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

-वहीं 'चांद मेरा दिल' की 2.90 करोड़ रुपए की ओपनिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये अनन्या पांडे की पिछली फिल्म की तुलना में धीमी रही लेकिन इसमें युवा जोड़ी और नए प्रोडक्शन हाउस के कारण शुरुआती रुचि दिखाई गई।

क्या है फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी?

-रिश्तों की उलझनों, अधूरी बातों और इमोशनल दूरी को फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने इतने प्रैक्टिकल तरीके से दिखाया है कि कई लोग खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

-फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी आरव (लक्ष्य लालवानी) और चांदनी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हैदराबाद के एक इंजिनियरिंग कॉलेज में मिलते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं। शुरुआत में सबकुछ बेहद खूबसूरत और हल्का-फुल्का लगता है। दोनों की केमिस्ट्री आपको पुराने दौर की रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाती है, जहां प्यार को महसूस कराया जाता था सिर्फ दिखाया नहीं जाता था।

-हालांकि कहानी में अचानक ऐसा मोड़ आता है, जो पूरी फिल्म का रंग बदल देता है। एक ऐसी गलती होती है जिसके बाद रिश्तों की चमक के पीछे छुपे दर्द, असुरक्षा और असम्मानित महसूस करने सामने आने लगत है। यही वजह है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती बल्कि अंदर तक असर छोड़ती है।

क्या है फिल्म की कमाई का भविष्य?

पहले दिन के ठीक-ठाक आंकड़ों के बावजूद फिल्म 'चांद मेरा दिल' के वीकेंड और समीक्षाओं पर निर्भर करता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर टिक सकेगी या नहीं। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा जारी है और दर्शक अपने विचार शेयर कर रहे हैं। इस बार फिल्म ने नई स्टार कास्ट और नई कहानी के साथ शुरुआत की है और देखना होगा कि आगे के दिनों में ये दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+