मुकेश खन्ना ने The Kapil Sharma Show को बताया था 'फूहड़ और वाहियात', अब कपिल शर्मा ने दिया तगड़ा जवाब

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो The Kapil Sharma Show बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। जिसके पीछे का कारण है मुकेश खन्ना द्वारा इस शो को 'वाहियात, फूहड़ और अश्लील' कहा जाना। जिसे लेकर गजेंद्र चौहान और मुकेश खन्ना के बीच काफी दिनों तक जुबानी जंग भी चली। अब इस मामले में कपिल शर्मा ने भी चुप्पी तोड़ी है और मुकेश खन्ना की बातों का तगड़ा जवाब दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा था कि जब यहां महाभारत के कलाकारों को बुलाया गया तो उन्होंने आने से मान कर दिया, क्योंकि उन्हें ये शो पसंद नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि यहां मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं।

कपिल शर्मा ने क्या कहा?

कपिल शर्मा ने क्या कहा?

अब इसपर कपिल शर्मा ने कहा है, 'महामारी के इस कठिन समय में लोगों को हंसाने के लिए मेरी टीम और मैं कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया मुश्किल समय से गुजर रही है, ऐसे में जरूरी है कि लोगों के चेहरे पर हंसी लाई जाए। ये हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आपको किस बात में खुशी ढूंढनी है, और किस बात में कमी। मैंने खुशी को चुना है। मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करता हूं और भविष्य में भी ऐसा करते रहना चाहता हूं।'

महाभारत कास्ट के साथ शो में नहीं पहुंचे मुकेश खन्ना

महाभारत कास्ट के साथ शो में नहीं पहुंचे मुकेश खन्ना

बता दें हाल ही में शो में महाभारत की कास्ट दिखाई दी थी। इनमें नीतीश भारद्वाज, फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर और गूफी पेंटल शो में पहुंचे थे। लेकिन मुकेश खन्ना दिखाई नहीं दिए। इसके बाद महाभारत में काम कर चुके मुकेश खन्ना ने तंज कसा और शो को वाहियात बता दिया। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है। बड़े से बड़ा ऐक्टर जाता है। जाते होंगे लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं।'

मुकेश खन्ना ने शो को बताया वाहियात

मुकेश खन्ना ने शो को बताया वाहियात

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं हैं करके हंसते हैं मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी ना भी आए तो भी हंसना। काम? सिर्फ हा हा हा करना !!!'

मुकेश खन्ना- मैंने खुद मना कर दिया था

मुकेश खन्ना- मैंने खुद मना कर दिया था

मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि, 'ये प्रश्न वायरल हो चुका है की महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इन्वाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इन्वाइट ना करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने खुद मना कर दिया था।' इसपर गजेंद्र चौहान ने कहा कि मुकेश खन्ना शो के बारे में ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अंगूर खट्टे हैं और उन्हें खाने को नहीं मिले। करोड़ों लोग इस शो को देखते हैं और वह इसे वाहियात कह रहे हैं। गजेंद्र चौहान ने कहा कि गूफी किसी को भी आमंत्रित करने के लिए इस शो के कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश खन्ना को फ्लॉप एक्टर तक बता दिया।

ऋचा चड्ढा ने अपनी लाइफ को बताया Tanishq एड जैसा, बोलीं- अली फजल के परिवार से बहुत प्यार मिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+