'आत्मघाती मिशन पर आतंकवादी', कपिल मिश्रा ने Coronavirus के बहाने शाहीन बाग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अपने विवादित ट्वीट और बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर शाहीन बाग के मुद्दा उठाया है। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा, शहीनबाग में हो रहा विरोध अब सड़कों की रुकावटों से बढ़कर कहीं और बड़ी बाधा बन गया है, कोरोना वायरस के चलते वह अब दिल्ली की जनता के लिए प्रदर्शनकारी खतरा बन गए हैं। बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है।

Kapil Mishra said Shaheen Bagh protestors are behaving like Terrorists on Suicide mission

सीएए विरोधियों को निशाने पर लेने वाले कपिल मिश्रा ने एक बार फिर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को आड़े हाथ लिया। इस बार उन्होंने भारत समेत विश्वभर में फैली महामारी कोरोना वायरस का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लिखा, पहले उन्होंने हमारे यातायात को अवरुद्ध कर दिया, हमें स्कूलों, अस्पतालों और नौकरियों में जाने से रोक दिया। अब शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी 'आत्मघाती मिशन पर निकले आतंकवादी' जैसा व्यवहार कर रहे हैं। शाहीन बाग अब दिल्ली के लाखों नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गया है जो गौरकानूनी है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 126 संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि इस महामारी से तीन मौतें भी हुई हैं। सरकार ने कोरोना वायारस से बचावे के लिए लोगों को सलाह दी है कि वह एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें। मालूम हो कि सीएए का विरोध कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों में भी महामारी के फैसले के डर से उनकी बैठने की व्यवस्था को बदल दिया गया है। प्रदर्शनकारी अब छोटे-छोटे ग्रुप में बैठे हैं ताकि भीड़ जमा ना हो सके।

यह भी पढ़ें: कोरोना: देश में स्कूल-मॉल,यूनिवर्सिटी 31 मार्च तक बंद, अब तक 114 संक्रमित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+