कपिल मिश्रा पर शर्म आती है, उसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र बोले
कपिल मिश्रा पर शर्म आती है, उसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र बोले
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सोशल वर्क के छात्र संघ ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही छात्र संघ ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा को विभाग के एक 'धब्बा' करार दिया। स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि कपिल मिश्रा ने अपने भड़काऊ बयानों से उनके विभाग की छवि को खराब करने का काम किया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा से पहले कपिल मिश्रा पर भड़कने बयान देने का आरोप है। बीजेपी नेता दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क के पूर्व छात्र रहे हैं।
Recommended Video

कपिल मिश्रा को बताया 'धब्बा'
स्कूल ऑफ सोशल वर्क के छात्र संघ ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि कपिल मिश्रा को यहां का पूर्व छात्र कहलाने का हक नहीं है। इस बयान में कहा गया है, 'इस विभाग का शानदार अतीत रहा है तो दूसरी तरफ हमारे पास कपिल मिश्रा जैसे 'धब्बे' भी हैं जिन्होंने दिल्ली में दंगे कराने का काम किया है और भीड़ को शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए उकसाया है। कुछ ही दिनों में समाज के सांप्रदायिक ताने-बाने को तोड़ दिया गया है, कई लोगों की जान गई है और हजारों लोगों का कामधंधा छिन गया है।'

'हमें कपिल मिश्रा पर शर्म आती है'
डीएसएसडब्ल्यू द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया है, 'हमें कपिल मिश्रा पर शर्म आती है और यह भी कि उन्होंने हमारे कॉलेज से सोशल वर्क की पढ़ाई की है। हमारे विभाग और सामाजिक कार्य पेशे की छवि उनके भड़काऊ कृत्यों और सांप्रदायिक बयानों के कारण धूमिल हुई है। छात्र संघ ने कहा कि कि हम दिल्ली पुलिस से उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हैं और ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।'

क्या कहा था कपिल मिश्रा ने
बीते रविवार को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा था कि वे जाफराबाद प्रदर्शन के जवाब में अपने समर्थकों के साथ सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा था कि हम दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा था, 'हम दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हैं, अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक हम शांति से जा रहे हैं, इस दौरान सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद मत समझाइएगा।' बता दें कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications