कानपुर अजमेर-सियालदह ट्रेन हादसा: अखिलेश सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
राज्य सरकार ने मामूली रूप से घायल यात्रियों को 25000 रुपये जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है।
लखनऊ। कानपुर देहात के पास आज सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
यूपी सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे के बाद यूपी सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है, राज्य सरकार ने मामूली रूप से घायल यात्रियों को 25000 रुपये जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है।
हादसे में घायल आठ लोगों की हालत गंभीर
इससे पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी कहा था कि इस घटना में घायल लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। आपको बता दें कि हादसे में घायल आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हेलट अस्पताल भेजा गया है।
एसपी ने कहा कि किसी की मौत नहीं हुई
कानपुर (देहात) के एसपी प्रभाकर चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में अभी किसी की मौत नहीं हुई है। ऐसी कुछ खबरें चल रही हैं कि दो लोगों की मौत हुई है, लेकिन फिलहाल किसी के मरने की सूचना नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications