कानपुर अजमेर-सियालदह ट्रेन हादसा: रेल के डिब्बे बने पापड़, सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश, तस्वीरें
आज कानपुर देहात के रुरा स्टेशन के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 2 लोगों के मौत की खबर है।
कानपुर। आज सुबह 5:30 बजे कानपुर देहात के रुरा स्टेशन के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें अब तक 2 लोगों के मौत की खबर है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि ये संख्या बढ़ भी सकती है।
नीचे की तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हादसा कितना भयानक था। यह ट्रेन सियालदाह से अजमेर जा रही थी। घायल होने वालों में सबसे ज्यादा स्लीपर क्लास के यात्री हैं, जिन्हेें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगे की बात तस्वीरों में...

दो डिब्बे एक खाली सूखी पड़ी नहर में गिरे
उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के 13 डिब्बे और जनरल क्लास के दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। इनमें से दो डिब्बे एक खाली सूखी पड़ी नहर में भी गिर गये।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार तड़के उत्तर प्रदेश में अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के आदेश दिए। प्रभु ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर स्थिति पर निजी तौर पर निगरानी रख रहा हूं।

घायलों को मुआवजा दिया जाएगा
रेल मंत्री ने कहा कि घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। सभी यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। रेल बोर्ड के अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली- हावड़ा रूट बंद
घायल होने वाले में ट्रेन का गार्ड भी शामिल है। हादसे की वजह से दिल्ली- हावड़ा रूट बंद हो गया है। प्रभु ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सबसे ज्यादा घायल स्लीपर क्लास के यात्री
यह ट्रेन सियालदाह से अजमेर जा रही थी। सबसे ज्यादा घायल स्लीपर क्लास के यात्री हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications