अभी-अभी सांसद बनीं कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल, वजह भी हैरान करने वाली
Kangana Ranaut Slapped By CISF Guard: लोकसभा चुनाव-2024 में मंडी सीट से जीतीं अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के गार्ड ने थप्पड़ मारा है। जिसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा बवाल हुआ है।
अभी-अभी सांसद बनीं कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि महिला CISF गार्ड ने उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि महिला CISF गार्ड किसान विरोधी बयान को लेकर कंगना रनौत से नाराज थीं। थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। आरोपी महिला कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत की जीत से खुश नहीं है बॉलीवुड? एक्ट्रेस को क्यों नहीं मिल रही बधाई? जानें पूरा सच
Recommended Video
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कंगना रनौत दिल्ली आने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान एक कांस्टेबल रैंक की महिला सीआईएसएफ अधिकारी ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था।आगे की जांच के लिए वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है।
कंगना ने कहा- पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, हैंडल कैसे किया जाए
कंगना ने कहा, ''CISF महिला ने मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां भी दीं। मैं अभी सेफ हूं। उस महिला अधिकारी ने किसान आंदोलन की वजह से मुझे हिट किया है। लेकिन मेरा ये सवाल है कि जो पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है...उसको हैंडल कैसे किया जाए।''
Kangana Ranaut slapped by CISF personnel: कंगना रनौत ने अपनी शिकायत में क्या कहा?
कंगना रनौत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली आने के लिए फ्लाइट लेने पहुंची थी। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं तो इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट )ने उन्हें अचानक से थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे मयंक मधुर ने भी कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- 'वो राजनीति के लिए बिल्कुल फिट...' जब बेबाक होकर कंगना के सपोर्ट में उतरी थीं हेमा मालिनी, दिया था ऐसा बयान
दिल्ली पहुंचकर कंगना रनौत ने CISF की महानिदेशक नीना सिंह को घटना की जानकारी दी
फिलहाल कंगना रनौत दिल्ली पहुंच चुकी हैं। दिल्ली आने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह को घटना के संबंध में जानकारी दी है।
कंगना रनौत का दावा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कर्टन एरिया में कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने पहले उनसे बहस की और अचानक थप्पड़ मार दिया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ द्वारा सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
महिला कांस्टेबल सस्पेंड
इधहर, सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।
अभी-अभी सांसद बनी हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत पर यह हमला हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद हुआ है। चुनाव आयोग की वेबसाइट मुताबिक कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया है।












Click it and Unblock the Notifications