क्या कंगना रनौत की जीत से खुश नहीं है बॉलीवुड? एक्ट्रेस को क्यों नहीं मिल रही बधाई? जानें पूरा सच
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा हो गई है। इस बार के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। इस बार चुनावी मैदानमें बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने अपनी किसम्त आजमाई थी। कुछ सेलेब्स को कामियाबी हाथ भी लगी है।
कई बड़े सेलेब्स ने जीता है लोकसभा चुनाव 2024
बॉलीवुड से जहां हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, अरुण गोविल और कंगना रनौत ने चुनाव में जीत का परचम लहराया तो वहीं साउथ इंडस्ट्री से पवन कल्याण और सुरेश गोपी जैसे दिग्गज सितारों को बड़ी जीत हासिल हुई है। भोजपुरी इंडस्ट्री से मनज तिवारी और रवि किशन ने भी जीत हासिल की है।

पवन कल्याण की जीत पर साउथ इंडस्ट्री हुई खुश
वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि पवन कल्याण की जीत पर साउथ इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने उन्हें दिल खोलकर बधाई दी है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की जीत पर बॉलीवुड से सिर्फ एक ही शख्स ने उन्हें बधाई दी है। तो क्या कंगना रनौत की इस जीत से बॉलीवुड इंडस्ट्री खुश नहीं है।
पवन कल्याण को साउथ के सितारों ने दी बधाई
जन सेना पार्टी (जेएसपी) के फाउंडर, एक्टर और पॉलिटिशियन पवन कल्याण ने लोकसभा चुनाव 2024 में आंध्र प्रदेश की पीठापुरम विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। पवन कल्याण वाईएसआरसीपी (युवजना श्रमिका रूथी कांग्रेस पार्टी) के वंगा गीता विश्वनाथम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने 70,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आसानी से जीत हासिल की है।
पवन कल्याण को सोशल मीडिया पर दी जा रही बधाई
वहीं पवन कल्याण की जीत पर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन, धरम तेज, आदिवासी शेष, नितिन, वरुण कोनिडेला, नानी और कई अन्य सेलेब्स ने पवन कल्याण को सोशल मीडिया पर दिल खोलकर बधाई दी है।
कंगना रनौत ने मंडी सीट से जीत हासिल की है
वहीं अगर कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के अलावा अभी तक किसी ने बधाई संदेश नहीं दिया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ये चुनावी लड़ाई लड़ी थी। कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74755 वोटों से जीत हासिल की है।
अनुपम खेर ने कंगना रनौत को दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- माई डियरेस्ट कंगना, शानदार जीत के लिए बधाई। आप रॉकस्टार हैं। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है। आपके, हिमाचल प्रदेश और मंडी के लोगों के लिए खुश हूं। आपने साबित कर दिया कि अगर मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।
बॉलीवुड ने कंगना को क्यों नहीं दी जीत की बधाई
जहां साउथ के फेमस एक्टर पवन कल्याण की जीत पर पूरी इंडस्ट्री झूम रही है तो वहीं दूसरी और लग रहा है कि कंगना रनौत की जीत पर बॉलीवुड को कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। कंगना को बॉलीवुड से जीत की बधाई न मिलने की वजह उनका इंडस्ट्री के खिलाफ बोलना हो सकता है। एक्ट्रेस अक्सर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखती रही हैं और कई एक्टर पर तंज भी कसती रही हैं। करण जौहर के साथ तो उनका 36 का आंकड़ा है। उन्हें इंडस्ट्री से बॉयकॉट का भी सामना करना पड़ा था। ऐसे में लग रहा है कि कंगना के लोकसभा चुनाव में जीत का बी टाउन को कोई फर्क नहीं पड़ा है।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications