'वो राजनीति के लिए बिल्कुल फिट...' जब बेबाक होकर कंगना के सपोर्ट में उतरी थीं हेमा मालिनी, दिया था ऐसा बयान

Hema Malini talked about Kangana: कंगना रनौत ने मंडी से शानदार जीत हासिल की है। हर तरफ सिर्फ कंगना की ही चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर मथुरा की बात की जाए तो उधर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का डंका बज रहा है। एक्ट्रेस 237093 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश धनगर को पीछे छोड़ा है। इस बीच हेमा का एक पुराना बयान चर्चा में है, जो उन्होंने कंगना को लेकर दिया था।

हेमा मालिनी फिलहाल मथुरा सीट से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के मुकेश धनगर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही पता लग सकेगा कि इस बार मथुरा हेमा मालिनी को मौका देगा या नहीं। हालांकि नंबरों का मार्जिन देखकर तो ऐसा ही लगता है कि इस बार भी हेमा ही जीत का परचम लहराएंगी। इस बीच उस बयान की खूब चर्चा है, जो ड्रीम गर्ल ने सालों पहले कंगना रनौत को लेकर दिया था।

Hema Malini

हेमा मालिनी को सालों पहले ही पता था कि कंगना रनौत राजनीति में काफी शानदार पारी खेलेंगी। हेमा मालिनी ने कहा था कि कंगना रनौत का संकल्प ही है, जो उन्हें राजनीति के लिए उपयुक्त बनाता है। बता दें कि ये बयान तब सामने आया था, जब कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर निशाना साधा था। तब हेमा ने कंगना को सपोर्ट किया था।

कंगना को बहादुर बताते हुए हेमा ने कहा था कि कंगना राजनीति के लिए एकदम फिट बैठती हैं। बताते चलें कि सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम से कंगना रनौत को लेकर एक अपमानजनक पोस्ट के सामने आने के बाद बवाल मच गया था। इस पर सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। बल्कि उनके अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है।

बताते चलें कि कंगना रनौत का इस पूरे मसले पर समर्थन करते हुए हेमा मालिनी ने कहा था कि वे फाइटर हैं और बखूबी इसका जवाब देंगी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि कंगना राजनीति के लिए एकदम फिट बैठती हैं। बताते चलें कि फिल्हाल कंगना रनौत ने मंडी से जीत हासिल की है, जिसका लोग जोरों-शोरों से जश्न मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+