Video: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कंगना रनौत, पूछा- किस-किस को कोरोना हो गया?
मुंबई, 20 मई। कोरोना वायरस महामारी को मात देकर सामान्य जीवन में लौटीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गुरुवार को मनाली के लिए उड़ान भरी। 20 मई की सुबह पैपराजी ने उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया, सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए वीडियो भी सामने आया है। उनके चारों तरफ सुरक्षाकर्मी को भी देखा जा सकता है। नारंगी साड़ी पहने नजर आ रही कंगना रनौत ने फोटोग्राफर्स से पूछा कि क्या उन्होंने वैक्सीन की डोज ली है?

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कंगना रनौत
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं कंगना रनौत ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद इन दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जमकर पोस्ट कर रही हैं। उनके वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं, अपने होम टाउन जा रहीं कंगना रनौत की यह क्लिप भी काफी वायरल हो रही है। एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सामान्य आउटफिट से अगल देखा गया, उन्होंने साड़ी पहना है और मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। पैपराजी एक्ट्रेस से उनका हाल-चाल भी पूछते हैं।

किस-किस को हो गया कोरोना?
इंस्टाग्राम पर कंगना का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भैयानी ने शेयर किया है। पोस्ट को अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, फैंस ने कंगना के साड़ी लुक की जमकर तारीफ की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत अपनी कार बाहर निकलती हैं, उन्होंने हाथ में चॉकलेटी रंग का हैंड बैग भी लिया हुआ है। कंगना फोटोग्राफर्स से पूछती हैं, किस किस को हो गया कोरोना? इस पर पैपराजी कहते हैं किसी को नहीं।

किस-किस ने ली वैक्सीन की डोज?
कंगना रनौत फिर कहती हैं, 'किस किस ने वैक्सीन की डोज ले ली?' हालांकि इसका जवाब उन्हें कोई नहीं देता क्योंकि वैक्सीन की डोज किसी ने नहीं ली थी। इस दौरान कंगना की सुरक्षा में लगे जवान लगातार फोटोग्राफर्स को एक्ट्रेस से दूर करने में लगे हुए थे। कंगना ने पैपराजी की डिमांड पर एयरपोर्ट में एंट्री करने से पहले मेन गेट पर खड़े होकर बिना मास्क फोटो के लिए पोज दिया। कंगना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सेलेब्स के कोरोना फंड इकट्ठा करने पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं-अमीर हैं तो गरीबों से भीख न मांगे












Click it and Unblock the Notifications