सेलेब्स के कोरोना फंड इकट्ठा करने पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं-अमीर हैं तो गरीबों से भीख न मांगे
नई दिल्ली, मई 19: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं। कोरोना से उबरने के बाद कंगना ने बुधवार को 'महामारी से सबक' साझा किया। न्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने महामारी को लेकर क्या ऑब्जर्व किया। इसके साथ कंगना ने उन हस्तियों पर कटाक्ष किया जो कोविड-19 राहत के लिए धन जुटा रहे हैं। कंगना ने 5 बिंदुओं के जरिए कोरोना मरीजों की मदद के लिए अपनी बात रखी है।

दिए ये सबक
कंगना रनौत ने अपने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि महामारी से मिला पाठ: कोई भी निरर्थक नहीं है, हर कोई मदद कर सकता है लेकिन जरूरी है कि आप अपनी जगह, रोल और प्रभाव को समाज में पहचानें।' 1- कोई भी कम (छोटा) नहीं है, हर कोई मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए महत्वपूर्ण ये है कि अपने जगह, रोल और सोसाइटी पर अपने प्रभाव को समझो। 2- गरीब लोगों से भीख ना मांगे अगर आप अमीर हैं तो।

उन्होंने सेलिब्रिटीज के फंड रेजर पर आपत्ति जताई
कंगना ने आगे लिखा कि, 3-अगर आपके प्रभाव से ऑक्सीजन, बेड और दवा का इंतजाम हो सकता है तो शायद आप कुछ लोगों की जान बचा सकते हैं। 4- अगर आप बहुत ही नामचीन हस्ती हैं तो कुछ लोगों के पीछे ना भागें, उस शख्स को बचाएं और सपोर्ट करें जो करोड़ों लोगों की जान बचा सकता है अगर उसे सही माहौल और सपोर्ट मिले तो।

लिखे ये बात
5- अगर वह शक्ति अरबों लोगों की बेड और ऑक्सीजन की समस्या को एक हफ्ते के अंदर हल कर सकता है, तो उसमें अपना योगदान को जाहिर करना ना भूलें भले ही वो छोटी सी मदद क्यों ना हो, याद रखें आपने उसमें अपना योगदान दिया है, हर किसी को आपकी दया भावना का एहसास नहीं होगा क्योंकि जिंदगी में कई लोग ड्रामा करते हैं और कुछ सिर्फ केयर करते हैं...लव कंगना।

हाल ही में प्रियंका चौपड़ा ने 22 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया है
कंगना रनौत का ये मैसेज तब आया है जब देश की कई सेलिब्रिटी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए लगातार फंड इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कोविड-19 रिलीफ के लिए 22 करोड़ रुपए फंड जुटाया है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अपने देश के लिए 11 करोड़ रुपए इकट्ठे किए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications