'बीजेपी अपने सांसद को कंट्रोल करें', किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से भड़के भगवंत मान
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार 28 अगस्त को मोहाली पहुंचे। यहां नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए ऑफिस का उद्धाटन किया। इस दौरान भगवंत मान ने किसानों के आंदोलन पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी को घेरा।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, 'लोगों ने उन्हें मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए एक सांसद के रूप में चुना है, न कि बेतुके और निराधार बयान देने के लिए जो समाज में अशांति पैदा करेंगे। यह एक गलत बयान है, एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे किसी को ठेस पहुंचे...।'

इतना ही नहीं, सीएम मान ने कहा, 'बीजेपी को सिर्फ यह नहीं कहना चाहिए कि यह व्यक्तिगत क्षमता में दिया गया बयान है, उन्हें इस पर नियंत्रण भी करना चाहिए...यदि आप इस तरह के बेतुके बयान देते हैं, तो स्वाभाविक रूप से गुस्सा होगा। इसलिए, मैं भाजपा सरकार से कहना चाहूंगा कि वह अपने सांसदों को नियंत्रित करें।
कहा कि किसानों के विरोध के लिए सभी तरह के बयान दिए जाते हैं, यह असहनीय है। दरअसल, अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता था किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता।
कंगना रनौत ने कहा था कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई। वहां रेप हो रहे थे, लोगों को मारकर लटाकया जा रहा था। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को सही ठहरते हुए कंगना ने कहा कि जब बिल को वापस लिया गया तो सभी उपद्रवी चौंक गए, क्योंकि उनकी प्लानिंग तो बहुत लंबी थी।












Click it and Unblock the Notifications