'कंगना रनौत को रेप का अनुभव है', सिमरनजीत सिंह मान की एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणी
Simranjit Singh Mann: पंजाब के संगरूर से पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार 29 अगस्त को बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। सिमरनजीत सिंह मान की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया।
पूर्व सांसद मान की यह टिप्पणी कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'रेप' के होने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद आई है। खबर के मुताबिक, सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि रेप कैसे होता है।

मान का यह टिप्पणी कंगना रनौत द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया के रूप में आई है। दरअसल, 2019 से 2020 तक लगभग एक साल तक चले किसान आंदोलन देखने को मिला था। किसान आंदोलन पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दावा किया था कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई।
वहां रेप हो रहे थे, लोगों को मारकर लटाकया जा रहा था। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि अगर भारत का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश जैसा संकट पैदा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन और अमेरिका इन विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी साजिश में शामिल हैं।
कंगना के बयान से भाजपा ने खुद को किया दूर
भाजपा ने रनौत की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के नीतिगत मामलों पर बोलने की न तो अनुमति है और न ही अधिकार है। वहीं, विपक्षी दलों ने उनके बयानों की कड़ी आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications