'कंगना रनौत पर NSA लगाकर डिब्रूगढ़ जेल भेजना चाहिए', कांग्रेस नेता राज वेरका ने क्यों की ऐसी मांग?
Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के किसानों पर दिए बयानों को लेकर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने मांग की है कि कंगना रनौत के खिलाफ FIR और NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि 'कंगना रनौत पर NSA लगाकर उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजना चाहिए।'
कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने एक वीडियो जारी कर कहा है, ''कंगना रनौत हमेशा पंजाब नेताओं के खिलाफ जहर उगलती रहती हैं। कंगना रनौत कहती हैं कि किसान खालिस्तानी हैं। देश के किसानों को गाली दी है उन्होंने। उन्होंने ये तक कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्या हुए हैं। भाजपा को इसके लिए सफाई देनी चाहिए।''

ये भी पढे़ं- 'पैपराजी को जेल में डालो' इमरजेंसी प्रमोशन के दौरान कंगना ने दी धमकी! वायरल हो रहा वीडियो
CM भगवंत मान कंगना रनौत को डिब्रूगढ़ जेल में भेजें: पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका
कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा, ''कंगना रनौत कोई आम कलाकर नहीं हैं। वह भाजपा की सांसद हैं। आखिर वह किसके शह पर इतना बोलती हैं। भाजपा को इसपर जवाब देना होगा''
राज कुमार वेरका ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि वो कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और उनपर ष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की धाराएं लगाएं और डिब्रूगढ़ जेल में भेजें।
राज कुमार वेरका ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि कंगना रनौत के खिलाफ जांच करके एफआईआर दर्ज की जाए। फिर NSA की धाराएं जोड़ी जाएं और डिब्रूगढ़ जेल में इसको भेजना चाहिए।''
ये भी पढे़ं- बॉलीवुड की पार्टीज में क्या होता है? कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, सितारों को कहा- 'बेवकूफ'
SGPC भी कर चुकी है कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रेस रिलीज में कंगना पर आरोप लगाया था कि कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए क्योंकि ये सिख विरोधी फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications