दिलजीत के ट्वीट पर भड़कीं कंगना ने कहा- ओ करण जौहर के पालतू...और फिर दिलजीत ने भी दिया तगड़ा जवाब

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान सड़कों पर उतरे हैं वहीं, ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर अगल ही बहस छिड़ी हुई है। किसान प्रोटेस्ट को लेकर हाल ही में किए गए एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। किसानों के समर्थन में कई हस्तियों ने कंगना के ट्वीट की आलोचना की है। इसमें सबसे बड़ा नाम पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का है। ट्विटर पर दिलजीत और कंगना रनौत के बीच अब तीखी बहस छिड़ गई है। दोनों फिल्मी हस्तियों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है, कंगना ने तो अपने एक ट्वीट में दिलजीत को करण जौहर का पालतू तक बता दिया।

दिलजीत ने दी थी कंगना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

दिलजीत ने दी थी कंगना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने बुजुर्ग प्रदर्शनकारी का एक वीडियो पोस्ट किए। कैप्शन में दिलजीत ने लिखा, 'सम्मानित महिंदर कौर जी, कंगना रनौत इन्हें सबूत के साथ सुन लें। लोगों को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए, वो कुछ भी कहती रहती हैं।'

Recommended Video

    Farmers Protest: Kangana Ranaut को कानूनी नोटिस, किसान आंदोलन को लेकर किया था Tweet | वनइंडिया हिंदी
    दिलजीत के ट्वीट पर कंगना का तीखा जवाब

    दिलजीत के ट्वीट पर कंगना का तीखा जवाब

    दिलजीत के इस ट्वीट के जवाब में अब कंगना ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी सिटीजनशिप के लिए प्रोटेस्ट कर रही थीं वही बिलकिस बानो दादी जी फार्मर्स के लिए एमएसपी के लिए भी प्रोटेस्ट करती हुई दिखीं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं, क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? अभी रोको इसे।'

    कंगना ने कहा- सबका मुंह काला करूंगी

    कंगना ने कहा- सबका मुंह काला करूंगी

    कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सुनो गिद्दों मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूँ किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनको इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूँगी और तुम लोगों का मुँह काला करूँगी- बब्बरशेरनी।'

    पालतू बोले जाने पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब

    पालतू बोले जाने पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब

    कंगना के ट्वीट का दिलजीत ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'तूने जितने लोगों के साथ फिल्म की तू उन सबकी पालतू है..? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की..? ये बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं, झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और इमोशन से खेलना वो तो आप अच्छे से जानती हो।'

    कंगना ने दिलजीत को चमचा बताया

    कंगना ने दिलजीत को चमचा बताया

    दिलजीत के इस ट्वीट के बाद कंगना भी कहां चुप रहने वाली थीं। अपने ट्वीट में कंगना ने दिलजीत को चमचा बताया।

    दिलजीत ने कंगना की भाषा पर साधा निशाना

    दिलजीत ने कंगना की भाषा पर साधा निशाना

    कंगना के चमचा कहने पर दिलजीत ने फिर ट्वीट कर एक्ट्रेस को जवाब दिया। दिलजीत ने इस बार कंगना रनौत के ट्वीट की भाषा पर निशाना साधा है।

    'पंजाबी समझ नहीं आती मुझे'

    'पंजाबी समझ नहीं आती मुझे'

    दिलजीत के ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, 'पंजाबी समझ नहीं आती मुझे।' इस बीच कंगना ने दिलजीत पर दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भी हमला बोला।

    यह भी पढ़ें: अब हिमांशी खुराना से खफा हुईं कंगना रनौत, Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को इतनी सी बात पर कर दिया ब्लॉक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+