अब हिमांशी खुराना से खफा हुईं कंगना रनौत, Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को इतनी सी बात पर कर दिया ब्लॉक

नई दिल्ली। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिर सुर्खियों में हैं। किसान प्रोटेस्ट में बुजुर्ग महिला को लेकर किए गए ट्वीट के बाद विवादों में आने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के साथ तीखी बहस को लेकर खबरों में छायी हुई हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने पंजाब की सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने ऐसा किसान आंदोलन को लेकर हिमांशी से शुरू हुई तीखी बहस के बाद किया है। कंगना द्वारा ब्लॉक किए जाने की जानकारी हिमाशी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी है।

कंगना रनौत ने हिमांशी खुराना को किया ब्लॉक

कंगना रनौत ने हिमांशी खुराना को किया ब्लॉक

हिमांशी खुराना ने कंगना रनौत द्वारा ट्विटर पर ब्लॉक किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर उसका एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'कंगना टीम ने अपको ब्लॉक किया है...वोह करता ब्लॉक।' बता दें कि बीते दिनों कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक फेक ट्वीट को रीट्वीट किया था जिसपर हिमांशी खुराना ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। गौरतलब है किसान आंदोलन के लेकर किए गए ट्वीट ने अब कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब के एक वकील ने बुधवार को कंगना को कानूनी नोटिस भेज माफी मांगने को कहा है।

किसानों को लेकर कंगना ने किया था ट्वीट

किसानों को लेकर कंगना ने किया था ट्वीट

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है, यह शर्मनाक है। उम्मीद है कि सरकार ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों को फायदा उठाने का मौका नहीं देगी। सरकार देश में फिर से शाहीन बाग जैसे हालात बनने से रोकेगी।' कंगना रनौत के इस ट्वीट ने किसानों की भावनाओं को तो ठेस पहुंचाई ही साथ ही साथ कई लोगों ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है। कंगना के ट्वीट पर हिमांशी ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

हिमांशी खुराना ने दी ये प्रतिक्रिया

हिमांशी खुराना ने दी ये प्रतिक्रिया

हिमांशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ओह तो अब ये प्रवक्ता भी बन गई हैं, किसी बात को गलत एंगल कैसे दिया जाता है कोई इनसे सीखे। अगर कल ये लोग कुछ करते हैं तो पहले ही लोगों में यह संदेश फैला दिया गया है कि क्यों दंगे होंगे...स्मार्ट।' हिमांशी के इस पोस्ट के बाद कंगना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। बता दें कि हिमांशी खुराना बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रह चकी हैं। इस सीजन में उनकी और आसिम रियाज की कमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

कंगना रनौत पर बरसे पंजाबी सिंगर दिलजीत

कंगना रनौत पर बरसे पंजाबी सिंगर दिलजीत

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के ट्वीट के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना के ट्वीट से नाराज सिंगर दिलजीत ने ट्वीट करके बुजुर्ग महिला का समर्थन करते हुए उनका वीडियो साझा किया है और लिखा कि ये हैं सम्मानित महिंदर कौर जी, कंगना रनौत इन्हें सबूत के साथ सुन लें। लोगों को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए, वो कुछ भी कहती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत पर बरसे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, बोले इंसान को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+