सनातन विवाद: उदयनिधि के समर्थन में उतरे कमल हासन, बताया- आखिर क्यों किया जा रहा परेशान?
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा शुरू किए गए सनातन विवाद पर टिप्पणी की और कहा कि एक युवा बच्चे (उदयनिधि) को सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उसने सनातन के बारे में बात की थी। कमल हासन ने कहा कि हर कोई पेरियार के कारण सनातन शब्द को जानता है और कोई भी राजनीतिक दल पेरियार पर अपना दावा नहीं कर सकता है।
कमल हासन ने कहा कि पेरियार की वजह से हम सभी को 'सनातन' शब्द के बारे में पता चला। वह कभी मंदिर में काम करते थे। वह माथे पर 'तिलक' लगाकर वाराणसी में 'पूजा' कर रहे थे। कल्पना कीजिए कि उन्हें यह सब छोड़ने पर कितना बुरा लगा होगा। उन्हें महसूस हुआ कि लोगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। फिर उन्होंने लोगों की सेवा शुरू कर दी और स उन्होंने अपना पूरा जीवन ऐसे ही जीया। न तो द्रमुक और न ही कोई अन्य पार्टी पेरियार को अपना दावा कर सकती है।

सनातन विवाद पर कमल हासन ने इससे पहले भी उदयनिधि स्टालिन को सपोर्ट किया था। उन्होंने एक नोट लिखते हुए कहा था कि एक सच्चे लोकतंत्र की पहचान उसके नागरिकों की असहमत होने और निरंतर चर्चा में शामिल रहने की क्षमता है। इतिहास ने हमें बार-बार सिखाया है कि सही प्रश्न पूछने से महत्वपूर्ण उत्तर मिले हैं और एक बेहतर समाज के रूप में हमारे विकास में योगदान मिला है। उदयनिधि को सनातन पर अपने विचार रखने का अधिकार है।
यदि आप उनके दृष्टिकोण से असहमत हैं, तो हिंसा की धमकियों या कानूनी धमकी की रणनीति का सहारा लेने या संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए भावनात्मक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करने के लिए उनके शब्दों को विकृत करने के बजाय सनातन की खूबियों के आधार पर चर्चा में शामिल होना महत्वपूर्ण है। तमिलनाडु हमेशा स्वस्थ बहस के लिए एक सुरक्षित स्थान रहा है और आगे भी रहेगा। समावेशिता, समानता और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हमारी परंपराओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करना महत्वपूर्ण है। आइए एक सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक चर्चाएं अपनाएं।












Click it and Unblock the Notifications