Kal Ka Mausam: दिल्ली में येलो अलर्ट, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का पुर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है कहीं पर बरसात ने कहर बरपाया हुआ है तो कहीं पर लोग उमस से परेशान हैं। मंगलवार को दिल्ली में अचानक बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत तो मिली लेकिन आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है दिल्ली -एनसीआर में अगले 24 घंटों में काफी बरसात होने वाली है।

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 'अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान है इसलिए बुधवार के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना दिख रही है।'

Kal Ka Mausam

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं अक्टूबर के पहले दिन कई राज्यों में भारी बरसात की आशंका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पंजाब-हरियाणा में भी आपको हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है। यूपी के 20 जिलों, बिहार के 12 शहरों में बुधवार को भारी बारिश होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को भी जमकर बरसात हो सकती है (Kal Ka Mausam)

जबकि बारिश दंश झेल रहे महाराष्ट्र में बुधवार को भी जमकर बरसात होने की आशंका है। अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाना, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, नागपुर, नांदेड, नंदुरबार, नासिक, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सातारा में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

दो दिनों में राज्य में 10 लोगों की मौत (Kal Ka Mausam)

जबकि बारिश के कारण पिछले दो दिनों में राज्य में 10 लोगों की मौत हो गई। नासिक जिले में चार, धाराशिव -अहिल्यानगर में दो-दो और जालना- यवतमाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, ये जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है। फिलहाल बुधवार का दिन भी यहां पर मौसम गीला ही रहने वाला है , जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यह पढ़ें: Rajasthan Weather: जयपुर सहित 28 जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर आई खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+