Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: मंगलवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून अपने अंतिम फेज में है और इसी वजह से कहीं कम और कहीं ज्यादा बरसात देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है।
30 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 115 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में कापी बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 115 एक्यूआई
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, मैहर, मऊगंज, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज और कल भारी बारिश के आसार हैं। अंजाव, बिचोम, चांगलांग, दिबांग घाटी, पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, कामले, क्रा दादी, कुरुंग कुमे में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं बजाली, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, कछार, चराइदेव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दिमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी में येलो अलर्ट जरी है।

गुजरात में जमकर होगी बारिश
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में हल्की बरसात हो सकती है।
राजस्थान में भारी बारिश
अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications