कैफियत एक्सप्रेस हादसा: हादसों से दुखी रेलवे बोर्ड चेयरमैन एके मित्तल ने दिया इस्तीफा

इटावा। 5 दिनों के अंदर यूपी के अंदर दूसरा रेल हादसा हुआ है, जिससे दुखी और निराश होकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने अपने पद से बुधवार सुबह इस्तीफा दे दिया है। वही रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर भी इस्तीफे का दबाब बढ़ गया है।

मालूम हो कि दो वर्ष पहले ही एके मित्तल रिटायर हो गये थे, लेकिन उन्हें पुनः दो साल के लिए चेयरमैन बना दिया गया था।

कैफियत एक्सप्रेस एक डंपर से टकरा गई

आपको बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर औरैया के पास कैफियत एक्सप्रेस एक डंपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिसमें 74 लोगों के घायल हो गए हैं। इस वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है

ट्रेन हादसा रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर हुआ

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन हादसा रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन एक डंपर (HR63 B 9175) से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में रेल हादसा हुआ था जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+