कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी: देखिए हादसे की तस्वीरें
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर औरैया के पास कैफियत एक्सप्रेस एक डंपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिसमें 74 लोगों के घायल हो गए हैं। इस वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है।
यहां देखिए हादसे की तस्वीरें
Recommended Video


राहत और बचाव कार्य पूरा
राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है, मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में रेल हादसा हुआ था जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।

पीआरओ अनिल सक्सेना
रेलवे के डीजी, पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि डंपर से टकराने की वजह से कैफियत एक्सप्रेस का इंजन और 8 बोगी पटरी से उतर गईं हैं। जिससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अप एंड डाउन रेल ट्रैक पर आवागमन ठप हो गया है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- FD: 05278-222603
- SHG: 9794839010
- लखनऊ: 9794830975
- लखनऊ: 0522-2237677
- आजमगढ़: 9794843929

हादसा रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर
जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन हादसा रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन एक डंपर (HR63 B 9175) से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

5 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा
5 दिनों के अंदर यूपी के अंदर दूसरा रेल हादसा हुआ है,मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में रेल हादसा हुआ था जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications